बाराबंकी: रोड होल्डअप कर राहगीर को रोका, लूट की वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार
बाराबंकी। कोतवाली राम सनेही घाट अंतर्गत अपने घर जा रहे एक राहगीर से तीन बदमाशों ने मोटरसाइकिल रुकवा कर उसको बंधक बना कर मोटरसाइकिल, मोबाइल,150 रुपये छीन कर भग गए। मौके पर बाराबंकी एडिशनल एसपी व सी ओ ,कोतवाल मौके पर पहुंचे। मंगलवार देर रात राम धीरज पुत्र सालिक राम निवासी गांव धुनौली ठाकुरान निवासी …
बाराबंकी। कोतवाली राम सनेही घाट अंतर्गत अपने घर जा रहे एक राहगीर से तीन बदमाशों ने मोटरसाइकिल रुकवा कर उसको बंधक बना कर मोटरसाइकिल, मोबाइल,150 रुपये छीन कर भग गए। मौके पर बाराबंकी एडिशनल एसपी व सी ओ ,कोतवाल मौके पर पहुंचे।
मंगलवार देर रात राम धीरज पुत्र सालिक राम निवासी गांव धुनौली ठाकुरान निवासी अपने घर जा रहा था। तभी 8:30मिनट पर तीन नकाबपोश बदमाशों ने रजईपुर गांव के पास पीड़ित को रोक कर मारा व पायजामा के नारे से उसका हाथ बांध कर बगल के खेत में फेंक दिया।
लुटेरे राहगीर की बाइक,मोबाईल और 150 रुपये की नगदी लेकर फरार हो गए। किसी तरह होश में आने पर पीड़ित ने गांव वालों की मदद से पुलिस को सूचना दी। ओर मौके पर आलाधिकारियों ने पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू किया। वरिष्ठ उपनिरीक्षक अखिलेश प्रजापति ने बताया कि जांच पड़ताल चल रही हैं । राम धीरज को जिस जिस पर शक है उनके यहाँ छापेमारी हो रही हैं।
