कानपुर: नशेबाज सिपाही ने मचाया उत्पात, सिविल लाइंस के अपार्टमेंट में चढ़ा, नर्सिंगहोम के स्टाफ से की अभद्रता
कानपुर। सिविल लाइंस में बुधवार तड़के नशे में धुत्त सिपाही ने जमकर उत्पात मचाया। एक अपार्टमेंट की छत पर चढ़ा और अपशब्द कहे। पास के नर्सिंगहोम में घुसकर वहां के स्टाफ से अभद्रता की। लोगों की सूचना पर पीआरवी की टीम उसे मुश्किल से ले गई। सिविल लाइन्स स्थित जैन मैंशन में करीब चार बजे …
कानपुर। सिविल लाइंस में बुधवार तड़के नशे में धुत्त सिपाही ने जमकर उत्पात मचाया। एक अपार्टमेंट की छत पर चढ़ा और अपशब्द कहे। पास के नर्सिंगहोम में घुसकर वहां के स्टाफ से अभद्रता की। लोगों की सूचना पर पीआरवी की टीम उसे मुश्किल से ले गई।
सिविल लाइन्स स्थित जैन मैंशन में करीब चार बजे लोगों को किसी के चिल्लाने और अपशब्द बोले की आवाज सुनाई दी। लोगों ने देखा कि पुलिस की वर्दी पहने एक युवक नशे में इधर उधर टहल रहा है। इसके बाद युवक चंद्रकांता नर्सिंगहोम में दाखिल हो गया। वहां के स्टाफ से अभद्रता की।
उसकी सारी गतिविधि वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना की जानकारी डायल 112 को दी गई। पुलिसकर्मियों ने युवक को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन वह काबू में नहीं आया। काफी मशक्कत के बाद उसे ले जाया गया। कोतवाली इंस्पेक्टर ने जानकारी से इन्कार किया। स्थानीय लोगों ने आरोपित की वीडियो भी बनाई है।
पढ़ें-बरेली: युवतियों से बदतमीजी करने वाले सिपाही लाइन हाजिर
