बरेली: पुलिस ने 17 हजार रुपए लगाई CM योगी के अपमान की कीमत, फिर आरोपी को छोड़ा
बरेली, अमृत विचार। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी करने पर बरेली जनपद की सीबीगंज पुलिस ने मुख्यमंत्री के अपमान की कीमत वसूल ली और आरोपी को छोड़ दिया। सोशल मीडिया पर मामला बढ़ा तो पुलिस ने कार्रवाई की। दरअसल, जनपद बरेली के सीबीगंज के महेशपुरा में रहने वाले अकरम उर्फ असद ने …
बरेली, अमृत विचार। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी करने पर बरेली जनपद की सीबीगंज पुलिस ने मुख्यमंत्री के अपमान की कीमत वसूल ली और आरोपी को छोड़ दिया। सोशल मीडिया पर मामला बढ़ा तो पुलिस ने कार्रवाई की।
दरअसल, जनपद बरेली के सीबीगंज के महेशपुरा में रहने वाले अकरम उर्फ असद ने 13 अगस्त को अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी का एक पोस्ट लगाया था। जिसका स्क्रीनशॉट इंटरनेट पर वायरल हुआ।
स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना सीबीगंज इंस्पेक्टर ओमप्रकाश गौतम को दी। पुलिस ने आरोपी को 13 अगस्त की शाम गिरफ्तार कर थाने में बैठा दिया। इसके बाद पुलिस ने सुबह अकरम के पिता अकबर से सांठगांठ कर मुख्यमंत्री के अपमान की कीमत 17000 रुपए वसूल कर उसे छोड़ दिया।

आजादी के अमृत महोत्सव के बीच पूरा मामला यहीं दब जाता, लेकिन इसी दौरान टि्वटर पर अभद्र टिप्पणी का स्क्रीन शॉट सीएम योगी, यूपी पुलिस, डीजीपी यूपी, एडीजी बरेली जोन व बरेली पुलिस को टैग कर शेयर किया जाने लगा। जिसके बाद थाने में हड़कंप मच गया।
एसएसपी के आदेश पर तुरंत ही आरोपी अकरम उर्फ असद को दोबारा मंगलवार रात को गिरफ्तार किया गया। सीबीगंज थाने के दारोगा जावेद की तहरीर पर गाली गलौज व आईटी एक्ट में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब आरोपी को दोबारा जेल भेजने की तैयारी कर रही है।
ये भी पढ़ें : बरेली: लाल फाटक पर ट्रेन से कटकर युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
