बहराइच: अधिक पानी के बहाव से नहर कटा, एसडीओ बोले- बजट न होने से नहीं हो सकता निर्माण
बहराइच। जिले के उर्रा बगिया में खेत की सिंचाई के लिए बने नहर का बांध अधिक पानी के बहाव के चलते टूट गया है। इसकी शिकायत सिंचाई विभाग के अधिकारियों से की गई है। तीन दिन बीतने के बाद भी कोई कार्यवाई नहीं हो रही है। धान की फसल की सिंचाई नहीं हो पा रही …
बहराइच। जिले के उर्रा बगिया में खेत की सिंचाई के लिए बने नहर का बांध अधिक पानी के बहाव के चलते टूट गया है। इसकी शिकायत सिंचाई विभाग के अधिकारियों से की गई है। तीन दिन बीतने के बाद भी कोई कार्यवाई नहीं हो रही है। धान की फसल की सिंचाई नहीं हो पा रही है। वहीं एसडीओ का कहना है कि बजट न होने के चलते मरम्मत का कार्य नहीं हो सकता है। किसान परेशान हैं।
मोतीपुर तहसील के उर्रा ग्राम पंचायत के बगिया में खेत में लगे फसलों की सिंचाई के लिए सिंचाई विभाग की ओर से नहर का निर्माण कराया गया है। जिससे विभाग द्वारा पानी छोड़े जाने पर किसानों के खेत तक आसानी से पानी पहुंच जाता है। किसान विजय गौतम ने बताया कि उनके खेत के निकट बना छोटा नहर का नाला कट गया है।
जिसके चलते अब नहर में पानी नहीं छोड़ा जा रहा है। खेत में लगी धान की फसल पानी के अभाव में सूख रही है। किसान तेज मौर्या, योगेंद्र बहादुर श्रीवास्तव आदि का कहना है कि कई बार शिकायत की गई। लेकिन नहर का मरमत्तीकरण नहीं कराया जा रहा है। विभाग द्वारा नहर की सप्लाई भी बंद कर दी गई है। किसान काफी परेशान हैं।
नहीं है बजट
उर्रा में नहर कटे होने के मामले में सरयू नहर खंड प्रथम के एसडीओ आनंद कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पानी सप्लाई आगे से रोक दी गई है। उन्होंने बताया कि बजट न होने के चलते मरम्मत का कार्य अभी नहीं हो सकता है। किसान किसी तरह काम चलाएं।
पढ़ें-अयोध्या: नहर में मिला लापता ड्राइवर का शव, गला कटा था और पैर बंधे थे
