गोंडा: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बीजेपी के दिवंगत नेता को दी श्रद्धांजलि
गोंडा। प्रदेश सरकार के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बुधवार को गोंडा पहुंचे और भाजपा के दिवंगत क्षेत्रीय अध्यक्ष शेषनरायन मिश्रा के घर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। डिप्टी सीएम ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढ़ाढस बंधाया।डिप्टी सीएम के साथ बीजेपी के राष्ट्रीय मंत्री सुनील बंसल ने भी दिवंगत भाजपा नेता को श्रद्धांजलि दी। …
गोंडा। प्रदेश सरकार के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बुधवार को गोंडा पहुंचे और भाजपा के दिवंगत क्षेत्रीय अध्यक्ष शेषनरायन मिश्रा के घर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। डिप्टी सीएम ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढ़ाढस बंधाया।डिप्टी सीएम के साथ बीजेपी के राष्ट्रीय मंत्री सुनील बंसल ने भी दिवंगत भाजपा नेता को श्रद्धांजलि दी। डिप्टी सीएम ने अफसरों व जनप्रतिनिधियों के साथ विकास योजनाओं को लेकर समीक्षा बैठक भी की।
डिप्टी सीएम का हेलीकाप्टर अपने निर्धारित समय से एक घंटे की देरी से पुलिस लाइन ग्राउंड पर बने हेलीपैड पर उतरा। यहां से वह सीधे भाजपा के दिवंगत नेता के घर पहुंचे। शोकाकुल परिजनों को सांत्वना देने के साथ ही डिप्टी सीएम ने दिवंगत नेता शेषनरायन मिश्र के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
उपमुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस में जिले के अधिकारियों के साथ विकास योजनाओं को लेकर समीक्षा बैठक की। समीक्षा बैठक के बाद डिप्टी सीएम ने विकास योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर संतुष्टि जताई।
इस दौरान जिलाध्यक्ष अमर किशोर बमबम, बीजेपी सांसद कीर्तिवर्धन सिंह, विधायक प्रेम नरायन पांडेय, विनय कुमार द्विवेदी, अजय सिंह,जिलाधिकारी डा उज्जवल कुमार, पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर, सीडीओ गौरव कुमार, सीएमओ डा रश्मि वर्मा, एडीएम सुरेश कुमार सोनी समेत अन्य मौजूद रहे।
पढ़ें-डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा प्रमुख पर किया पलटवार कहा- अखिलेश को दृष्टि दोष हो गया है
