बरेली: गांव में दबंगई, शराब के लिए गिलास को किया मना तो बुरी तरह महिला को पीटा, भाई घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। एक महिला को शराब के लिए गिलास ना देने पर गांव के दबंगों ने उसे पीटा। बचाव करने आए महिला के भाई के साथ भी मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई …

बरेली,अमृत विचार। एक महिला को शराब के लिए गिलास ना देने पर गांव के दबंगों ने उसे पीटा। बचाव करने आए महिला के भाई के साथ भी मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

थाना बिथरी चैनपुर के गाँव गिलौरी में रहने वाले प्रेमपाल पुत्र गेदनलाल ने बताया कि उसकी बहन ओमवती ने उसके गांव में ही मकान बनाया है। पड़ोस में रहने वाला कोचा नाम के युवक ने उसकी बहन से शराब पीने के लिए गिलास मांगा। उसकी बहन ने गिलास देने से मना कर दिया। कोचा ने अपने साथियों के साथ ओमवती की पिटाई लगा दी।

इस बीच प्रेमराज का छोटा भाई रामबाबू वहां पहुँच गया। कोचा ने गांव के आधा दर्जन लोगों के साथ उसके घर पर धावा बोल दिया। रामबाबू को सभी ने बुरी तरह से पीटा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं परिजनों ने कोचा, विनोद, मोना आदि के खिलाफ थाना बिथरी चैनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

यह भी पढ़ें- बरेली: कमिश्नर से मिले राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के छात्र, जल संरक्षण के लिए किया आग्रह

संबंधित समाचार