उन्नाव : किसान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनी समस्याएं, दिए निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव, अमृत विचार। उन्नाव जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे की अध्यक्षता व मुख्य विकास अधिकारी दिव्यांशु पटेल की उपस्थिति में विकास भवन सभागाार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। किसान दिवस में जनपद के सभी विकास खण्ड़ों से प्रगतिशील किसानों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने किसान बन्धुओं को अवगत कराते हुये कहा …

उन्नाव, अमृत विचार। उन्नाव जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे की अध्यक्षता व मुख्य विकास अधिकारी दिव्यांशु पटेल की उपस्थिति में विकास भवन सभागाार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। किसान दिवस में जनपद के सभी विकास खण्ड़ों से प्रगतिशील किसानों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने किसान बन्धुओं को अवगत कराते हुये कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप प्रत्येक माह के तृतीय बुधवार को किसान दिवस आयोजित किया जाता है। यह किसानों से सम्वाद, शिकायतें व सुझाव आदि प्राप्त करने के लिए सबसे महत्वपूर्ण बैठक है। उन्होंने कहा कि इस दिवस को महज औपचारिकता नहीं बल्कि फलदायी बनाया जाय। उन्होंने किसान बन्धुओं की समस्याओं का अनुश्रवण करते हुये संबंधित विभागों के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये कि किसानों की शिकायातों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्ता पूर्ण एवं संतुष्टिपरक निस्तारण किया जाए।

किसान दिवस में प्रतिभाग करने वाले किसान बन्धुओं विभिन्न अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभाग से संबंधित केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की कल्याण कारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गयी। इस दौरान उप निदेशक कृषि मुकुल तिवारी ने बताया कि जिन किसान भाईयों ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में अभी तक ई-केवाईसी नही कराया है, वे किसान भाई अतिशीघ्र अपनी ई-केवाईसी करा लें, अन्यथा उनकी सितम्बर माह में आने वाली किस्त बाधित हो सकती है।

इस पर जिलाधिकारी ने कृषि विभाग के समस्त प्रसार कार्मिकों को निर्देशित किया कि जिन किसानों ई-केवाईसी नहीें हुई है उनके घर-घर जाकर ई-केवाईसी सुनिश्चित करायी जाए ताकि जनपद का कोई भी किसान इस कल्याण कारी योजना का लाभ लेने से वंचित न रहे। डीएम द्वारा किसान दिवस में किसानों की कुल 19 शिकायतों का अनुश्रवण किया गया तथा उनके गुणवत्तापूर्ण निदान हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुये किसानों को उनकी शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित कराने हेतु आश्वत किया गया।

किसान दिवस में जिला कृषि अधिकारी कुलदीप कुमार मिश्र, भूमि संरक्षण अधिकारी अशोक कुमार सहित मण्ड़ी समिति, सिंचाई, नहर, विद्युत, सहकारिता, फसल बीमा, बैंक आदि विभागों के संबंधित अधिकारी गण तथा जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आये हुये प्रगतिशील किसान उपस्थिति रहे।

यह भी पढ़ें –अयोध्या: तीन साल से रेडियोलॉजिस्ट की बाट जोह रहा रामनगरी का श्री राम अस्पताल

संबंधित समाचार