बदायूंः युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं/ उझानी, अमृत विचार। बुधवार को कोतवाली उझानी क्षेत्र में एक युवक ने ट्रेन के आगे कुदकर जान दे दी। जीआरपी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक का पोस्टमार्टम कराने के बाद बुधवार की शाम अंतिम संस्कार कर दिया गया। कोतवाली क्षेत्र के कस्बा मुजरिया निवासी आशीष आजाद (26) पुत्र रामेश्वर दयाल बुधवार को …

बदायूं/ उझानी, अमृत विचार। बुधवार को कोतवाली उझानी क्षेत्र में एक युवक ने ट्रेन के आगे कुदकर जान दे दी। जीआरपी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक का पोस्टमार्टम कराने के बाद बुधवार की शाम अंतिम संस्कार कर दिया गया। कोतवाली क्षेत्र के कस्बा मुजरिया निवासी आशीष आजाद (26) पुत्र रामेश्वर दयाल बुधवार को सुबह घर पर कोई काम बताकर निकल गए थे। तकरीबन पौने दस बजे बरेली-कासगंज रेलवे लाइन पर गांव बितरोई के रेलवे स्टेशन के पास कुडा पुल पर ट्रेन से कटकर जान दे दी।

23 अप्रैल को आशीष आजाद की शादी कोतवाली दातागंज क्षेत्र के गांव बिरिया डंडी निवासी सुमन के साथ हुई थी। पत्नी मायके में रह रही थी। आशीष अपने परिजनों से कहा था कि शादी के बाद उसे पता चला कि सुमन को सुनाई नहीं देता है। जिसके बाद से आए दिन विवाद होता रहता था।

आशीष आजाद के ट्रेन से कटने के बाद परिजनों के साथ ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। जीआरपी को सूचना दी गई। कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराया गया। जहां आशीष आजाद के परिजनों ने ट्रेन से दुर्घटना होने की बात कही है।

ये भी पढ़ें – बदायूं: BJP कार्यालय पर भाजपाइयों ने फहराया तिरंगा, बीएल वर्मा ने दी शुभकामनाएं

 

 

 

संबंधित समाचार