बरेली: जन्माष्टमी को लेकर सजा बाजार, कान्हा के लिए मिल रहे सुंदर-सुंदर वस्त्र-आभूषण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कोविड महामारी के प्रकोप कम होने के बाद इस बार श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर खासा धूम रहेगी। बाजारों में कन्हैया को सजाने के लिए खरीदार उमड़ पड़े हैं। इस बार बाजार में कान्हा के छोटे-छोटे मनमोहक बस्त्र से लेकर सिंगार का सामान आया है। इस बारे में बाबा नावल्टीज के शोभित बाबा …

बरेली, अमृत विचार। कोविड महामारी के प्रकोप कम होने के बाद इस बार श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर खासा धूम रहेगी। बाजारों में कन्हैया को सजाने के लिए खरीदार उमड़ पड़े हैं। इस बार बाजार में कान्हा के छोटे-छोटे मनमोहक बस्त्र से लेकर सिंगार का सामान आया है। इस बारे में बाबा नावल्टीज के शोभित बाबा ने बताया कि उनकी दुकान पर पीतल वाले ठाकुर जी, कान्हा के सृंगार लिए मुकुट वस्त्र कुंडल आदि बढ़िया सामान उपलब्ध है।

जन्माष्टमी के अवसर पर बच्चों के राधा कृष्ण की ड्रेस लोगों को खूब भा रही, फोटो- अरुण मौर्य (अमृत विचार)

आकर्षक व सुंदर पालना 200 से शुरू
बाजार में कान्हा जी को बैठाने व झुलाने के लिए बहुत ही सुंदर और आकर्षक झूले उपलब्ध हैं। जिनको बाबा नावल्टीज के यहां खुद बनाया जा रहा है। इनकी कीमत 200 रुपए से शुरू होकर 2000 हजार रुपए तक है।

लड्डू गोपाल की छोटी बड़ी मूर्तियां भी बाजार में खरीदारी के भिड़ बड़ी, फोटो- अरुण मौर्य (अमृत विचार)

इस बार बाजार में आई कान्हा की वीआईपी
कान्हा को सजाने के लिए बाजार में सुंदर-सुंदर पोशाक आई हैं। इन वीआईपी पोशाक की कीमत 95 रुपए से शुरू होकर 500 रुपए तक हैं। जिसके जरी से लेकर मोतियों से सजावट की गई है। यह पोशाक राजिस्थान, मथुरा व दिल्ली से मंगाई गई है।

लड्डू गोपाल की नए-नए तरीके के झूले बाजार में आए, फोटो- अरुण मौर्य (अमृत विचार)

बीते साल के मुकाबले से बड़ी मंहगाई
कृष्ण जन्माष्टमी पर कन्हैया के जन्मदिन पर उनको सजाने के लिए बाजार में लोगों की भीड़ उमड़ी है। इस दौरान खरीदारी करने आईं महिलाओं ने बताया कि दो साल से वह कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से नहीं मना पाई थीं। इस वार कोविड महामारी का प्रकोप कम है। जिस कारण वह बाजार खरीदारी करने आई हैं, लेकिन बाजार में पहले के मुकाबले समान महंगा मिल रहा है। खरीदारी तो करना ही है।

राधा-कृष्ण के कपड़े, फोटो- अरुण मौर्य (अमृत विचार)

यह भी पढ़ें- बरेली: गांव में दबंगई, शराब के लिए गिलास को किया मना तो बुरी तरह महिला को पीटा, भाई घायल

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा