पीलीभीत: परियोजनाधिकारी की मांग पूरी न करने पर गंवानी पड़ी नौकरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, पीलीभीत। परियोजनाधिकारी की मांग पूरी न कर पाना जिला समन्वयक को महंगा पड़ गया। पीओ की शिकायत पर संस्था ने उसे टर्मिनेशन लेटर जारी कर दिया। लेटर आने के बाद डीसी ने डूडा अधिकारी पर इंवर्टर की मांग करने का वीडियो वायरल कर डीएम से कार्रवाई की मांग की है। नगरीय विकास अभिकरण …

अमृत विचार, पीलीभीत। परियोजनाधिकारी की मांग पूरी न कर पाना जिला समन्वयक को महंगा पड़ गया। पीओ की शिकायत पर संस्था ने उसे टर्मिनेशन लेटर जारी कर दिया। लेटर आने के बाद डीसी ने डूडा अधिकारी पर इंवर्टर की मांग करने का वीडियो वायरल कर डीएम से कार्रवाई की मांग की है। नगरीय विकास अभिकरण में शहर के मोहल्ला सुभाष नगर के रहने वाले राजन श्रीवास्तव एसबीइएनजी रेड संस्था की ओर से जिला समन्यवक के पद पर है।

एक दिन पहले डूडा अधिकारी का वीडियो इंवर्टर की मांग को लेकर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में मांग किससे की जा रही है। इसको लेकर असमंजस की स्थित बनी हुई थी। अब दूसरे दिन इसका खुलासा हुआ तो सभी दंग रह गए। यह मांग विभाग में ही तैनात डीसी से की जा रही थी। इसको लेकर अब डीएम से कर्मचारी ने शिकायत की है। शिकायत में कहा गया है कि पहली अगस्त को परियोजनाधिकारी ने उनको कार्यालय बुलाया। कहा कि नौ हजार रुपए की व्यवस्था करके दो।

झंडा खरीदकर लोगों में वितरण करना है। इससे पहले भी निजी प्रयोग के लिए इंवर्टर की मांग की गई थी। इस पर जब पांच माह से वेतन न मिलने पर स्थिति ठीक न होने की बात कही तो धमकी दी गई। आरोप है कि डूडा अधिकारी की रिपोर्ट पर ही संस्था ने उसको नौ अगस्त को टर्मिनेशन लेटर जारी कर दिया। पूछने पर बताया कि परियोजनाधिकारी की नाराजगी पर ऐसा किया गया। पीड़ित ने डीएम से उक्त मामले में डूडा अधिकारी की जांच कर कार्रवाई की मांग की है साथ ही वेतन दिलाने की मांग की है।

वायरल वीडियो जानकर उनको बदनाम करने के लिए बनाया गया है। इससे पहले भी इसी तरह से ऐसा किया गया था। पूरे मामले को लेकर डीएम को जानकारी दी गई है। अब इस मामले में डीएम की ओर से ही कार्रवाई की जाएगी। – जया सिंह, परियोजनाधिकारी डूडा।

ये भी पढ़ें- पीलीभीत: 24 घंटे बाद भी चोरों का नहीं लग सका सुराग, हाथ खाली

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता