बहराइच : ड्यूटी से वापस जा रहे होमगार्ड को पीटा, घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

महसी/ बहराइच, अमृत विचार। बौंडी थाने में तैनात के होमगार्ड बैंक से ड्यूटी कर वापस घर जा रहा था। दबंगों ने गाड़ाबंदी कर होमगार्ड जवान की पिटाई कर दी। रास्ते से निकल रही पुलिस ने होमगार्ड को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज में सुधार होने पर पीड़ित ने थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस …

महसी/ बहराइच, अमृत विचार। बौंडी थाने में तैनात के होमगार्ड बैंक से ड्यूटी कर वापस घर जा रहा था। दबंगों ने गाड़ाबंदी कर होमगार्ड जवान की पिटाई कर दी। रास्ते से निकल रही पुलिस ने होमगार्ड को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज में सुधार होने पर पीड़ित ने थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है।

फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सुआगाड़ा गांव निवासी कमलाशंकर होमगार्ड हैं। वह बौंडी थाने में तैनात हैं। स्टेट बैंक बौंडी में इस समय वह ड्यूटी कर रहे हैं। 14 अगस्त को काम निपटाने के बाद होम गार्ड बाइक से घर जा रहा था। बंधा मोड़ के पास पहुंचा। तभी पहले से मौजूद सुभाष, अशोक कुमार, बृजेश और अवशेष कुमार ने बाइक रोकवाकर धकेल दिया। जिससे होमगार्ड नीचे गिर गया। इसके बाद सभी ने रंजिश में पिटाई की।

घायल होने पर सभी होमगार्ड को छोड़कर फरार हो गए। उधर थाने की पुलिस आ रही थी। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया। जहां पर उसका इलाज चला। मंगलवार को होमगार्ड ने थाने पहुंचकर तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है। जबकि होमगार्ड के हाथ, सिर और आंख पर गहरी चोट लगी है। इस मामले थानाध्यक्ष गण नाथ प्रसाद का कहना है कि शिकायती पत्र मिला है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें –मुरादाबाद : किशोरी लापता, युवती के अपहरण का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

संबंधित समाचार