मुरादाबाद: अवैध पैथाेलॉजी संचालक के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा
मुरादाबाद, अमृत विचार। पाकबड़ा थाने में अवैध पैथोलॉजी लैब के संचालक के खिलाफ उपमुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.संजीव कुमार बेलवाल की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। थाना प्रभारी मनोज चौधरी के मुताबिक उपमुख्य चिकित्साधिकारी ने तहरीर देकर बताया कि मंगलवार को आजाद नगर में मेट्रो डायग्नोस्टिक सेन्टर पर छापा मारा था। संचालक मोहम्मद फिरोज आलम …
मुरादाबाद, अमृत विचार। पाकबड़ा थाने में अवैध पैथोलॉजी लैब के संचालक के खिलाफ उपमुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.संजीव कुमार बेलवाल की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। थाना प्रभारी मनोज चौधरी के मुताबिक उपमुख्य चिकित्साधिकारी ने तहरीर देकर बताया कि मंगलवार को आजाद नगर में मेट्रो डायग्नोस्टिक सेन्टर पर छापा मारा था।
संचालक मोहम्मद फिरोज आलम पुत्र अब्दुल मुतल्लीब निवासी आजाद नगर पंजीकरण अभिलेख उपलब्ध कराने में विफल रहे। जबकि पैथोलॉजी से 31 वर्षीय फातिमा व चार वर्षीय मोहम्मद यूनुस की रिपोर्ट पाई गई थी। पैथोलॉजी लैब को सीज कर दिया गया था। थाना प्रभारी ने बताया कि संचालक के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : बेकाबू डंपर से कुचल कर गर्भवती महिला की मौत, पति गंभीर रूप से घायल
