शाहजहांपुर: पानी की पाइप लाइन के लिए खोद डाला रास्ता, लोगों को हो रही काफी दिक्कतें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर/ तिलहर, अमृत विचार। जल जीवन मिशन योजना के तहत हर घर जल पहुंचाने की मंशा से गांवों में पानी की पाइप लाइन डाली जा रही है, लेकिन गांव बिलहरी में ठेकेदार सड़कों को खोदकर गायब हो गया है। इससे हल्की बारिश में ही सड़कों पर निकलना मुश्किल हो जाता है। आलम यह है कि …

शाहजहांपुर/ तिलहर, अमृत विचार। जल जीवन मिशन योजना के तहत हर घर जल पहुंचाने की मंशा से गांवों में पानी की पाइप लाइन डाली जा रही है, लेकिन गांव बिलहरी में ठेकेदार सड़कों को खोदकर गायब हो गया है। इससे हल्की बारिश में ही सड़कों पर निकलना मुश्किल हो जाता है। आलम यह है कि सड़कें कीचड़युक्त हो जाती हैं। लोगों ने ठेकेदार को जल्दी सड़कें दुरुस्त करने के लिए कहा तो उसने ग्रामीणों से अभद्रता कर दी। प्रधान ने मामले की शिकायत एसडीएम से की है।

विकास खंड क्षेत्र के गांव बिलहरी के ग्राम प्रधान चंद्रमोहन ने एसडीएम राशि कृष्णा से शिकायत करते हुए बताया कि उनकी ग्राम पंचायत में सरकार द्वारा जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत संचालित निर्माण कार्य हो रहा है। कहा कि सड़कों की खुदाई और पाइप लाइन बिछाने में संबंधित ठेकेदार के द्वारा लापरवाही की जा रही है।

गांव के तमाम रास्तों को खोदकर छोड़ दिया गया है और निर्माण कार्य पूरा नहीं किया गया है, जब ठेकेदार से उक्त लापरवाही की शिकायत करने ग्रामीण पहुंचे तो ठेकेदार ने उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट पर उतारू हो गया। उप जिलाधिकारी ने जांच पड़ताल करने की बात कही है।

ये भी पढ़ें – शाहजहांपुर: निगोही नगर पंचायत पर हंगामा, विधायक के भाई, पिता धरने पर बैठे

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा