लखनऊ : राजधानी में 115 नए कोरोना संक्रमित मिले
लखनऊ, अमृत विचार । कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को 115 लोगों में वायरस की पुष्टि हुई है। इससे पहले मंगलवार को 78 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की चिंता बढ़ रही है। मरीजों …
लखनऊ, अमृत विचार । कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को 115 लोगों में वायरस की पुष्टि हुई है। इससे पहले मंगलवार को 78 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की चिंता बढ़ रही है। मरीजों की स्थिति में लगातार उतार चढ़ाव नजर आ रहा है। संक्रमित मरीजों में 73 पुरुष एवं 42 महिलाएं शामिल हैं। वहीं 98 मरीज संक्रमण को मात देने में सफल हुए हैं।
कोरोना ने सबसे ज्यादा संक्रमित मरीज आलमबाग और चिनहट में मिले हैं। यहां 22-22 लोगों की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। इसके अलावा आलमबाग और अलीगंज 17- 17 लोग संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही एनके रोड से 10, रेडक्रास से 9, सिल्वर जुबली में 5, टुड़ियागंज में 4, इन्दिरानगर से 3, ऐशबाग, बीकेटी और माल से 1-1 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
यह भी पढ़ें –बरेली: जबरन लोन वसूली पर कसी लगाम, बढ़ा न दे बैंकों का एनपीए
