चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान: जम्मू-कश्मीर में रह रहे बाहरी लोग भी डाल सकेंगे वोट, आर्म्स फोर्स के जवान वोटर लिस्ट में जुड़वा सकेंगे नाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। वहां के मुख्य चुनाव अधिकारी हृदेश कुमार ने आदेश जारी करके कहा, कश्मीर में रहने वाले बाहरी लोग भी वोट डाल सकेंगे। जम्मू-कश्मीर में तैनात आर्म्स फोर्स के जवान-अफसर भी मतदाता सूची में अपना नाम अपडेट कराकर वोट डाल सकेंगे। यह कश्मीर में पहली …

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। वहां के मुख्य चुनाव अधिकारी हृदेश कुमार ने आदेश जारी करके कहा, कश्मीर में रहने वाले बाहरी लोग भी वोट डाल सकेंगे। जम्मू-कश्मीर में तैनात आर्म्स फोर्स के जवान-अफसर भी मतदाता सूची में अपना नाम अपडेट कराकर वोट डाल सकेंगे। यह कश्मीर में पहली बार होगा, जब वहां गैर कश्मीरी भी वोट डालेंगे। अनुच्छेद 370 हटने के बाद कश्मीर में पहली बार चुनाव होंगे।

जम्मू कश्मीर में इस साल विधानसभा चुनाव होने की संभावना है। इससे पहले चुनाव आयोग ने बड़ा ऐलान किया है। जम्मू कश्मीर के मुख्य निर्वाचन अधिकारी हृदेश कुमार ने कहा कि जो गैर कश्मीरी लोग राज्य में रह रहे हैं, वे अपना नाम वोटर लिस्ट में शामिल कराकर वोट डाल सकते हैं। इसके लिए उन्हें निवास प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं है।

इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में सुरक्षा के लिए तैनात सुरक्षाबलों के जवान भी वोटर लिस्ट में अपना नाम शामिल करा सकते हैं।

हृदेश कुमार ने बताया कि जम्मू कश्मीर में इस बार करीब 25 लाख नए वोटरों का नाम वोटर लिस्ट में शामिल होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि कर्मचारी, छात्र, मजदूर और कोई भी गैर स्थानीय जो कश्मीर में रह रहा है, वह अपना नाम वोटर लिस्ट में शामिल करा सकता है।

ये भी पढ़ें : ADR रिपोर्ट में खुलासा: बिहार में फिर नीतीश कुमार, तेजस्वी सहित 72 फीसदी मंत्री दागदार

संबंधित समाचार