बाराबंकी: मासूम के साथ युवक ने किया कुकर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार
बाराबंकी। कस्बे में चल रहे एक कार्यक्रम के दौरान एक युवक ने सात साल के बालक के साथ कुकर्म का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया है। कस्बे में बीती रात एक मुशायरे का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान कार्यक्रम में आये सात वर्ष के बालक …
बाराबंकी। कस्बे में चल रहे एक कार्यक्रम के दौरान एक युवक ने सात साल के बालक के साथ कुकर्म का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कस्बे में बीती रात एक मुशायरे का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान कार्यक्रम में आये सात वर्ष के बालक को अब्दुल्ला नामक युवक बहला फुसलाकर पड़ोस की छत पर लेकर गया। और बालक के साथ कुकर्म करने का प्रयास करने लगा। इस बीच बालक शोर मचाने लगा।
शोर सुनकर एकत्रित हुए लोगो ने युवक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। बालक के पिता की तहरीर पर आरोपी युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाल अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि बालक को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजकर आरोपी युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
पढ़ें-बरेली: नाबालिग से कुकर्म का प्रयास करने वाले को 10 वर्ष कैद
