सुल्तानपुर: अनुदानित महाविद्यालय के स्ववित्त पोषित शिक्षकों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, सीएम से की यह मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुल्तानपुर। अनुदानित महाविद्यालयों में कार्यरत स्ववित्तपोषित शिक्षकों ने अपने विनियमितीकरण के लिए मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा है। अनुदानित महाविद्यालय स्ववित्तपोषित शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अरुणेश अवस्थी के आह्वान पर गुरुवार को जिलाध्यक्ष डॉ. करुणेश प्रकाश भट्ट के नेतृत्व में शिक्षक जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी मांगों के सम्बन्ध में …

सुल्तानपुर। अनुदानित महाविद्यालयों में कार्यरत स्ववित्तपोषित शिक्षकों ने अपने विनियमितीकरण के लिए मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा है। अनुदानित महाविद्यालय स्ववित्तपोषित शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अरुणेश अवस्थी के आह्वान पर गुरुवार को जिलाध्यक्ष डॉ. करुणेश प्रकाश भट्ट के नेतृत्व में शिक्षक जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी मांगों के सम्बन्ध में मुख्यमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि मुख्य राजस्व अधिकारी शमशाद हुसैन को दिया।

शिक्षक संघ के विश्वविद्यालय इकाई महामंत्री डॉ. जीतेन्द्र तिवारी ने बताया कि अनुदानित महाविद्यालय के स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों में लगभग पंद्रह बीस वर्षों से यूजीसी द्वारा निर्धारित पूर्ण योग्यता के आधार पर असिस्टेंट प्रोफेसर के खोखले पदनाम और बेहद कम वेतनमान पर काम करने वाले शिक्षकों की स्थिति काफी चिंताजनक है। इन शिक्षकों को यूजीसी वेतनमान दिये जाने अथवा विनियमित किये जाने की मांग पर कई बार सैद्धांतिक सहमति बन चुकी है।

लेकिन इसे अभी तक लागू नहीं किया गया है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि आने वाले शिक्षक दिवस पर अनुदानित महाविद्यालयों में कार्यरत स्ववित्तपोषित शिक्षकों के बारे में महत्वपूर्ण घोषणा हो सके, इसलिए प्रदेश भर के शिक्षक मुख्यमंत्री को अपना मांग पत्र सौंप रहे हैं। उसी क्रम में गुरुवार को जिले के शिक्षकों ने भी ज्ञापन दिया है। इस अवसर पर गनपत सहाय पीजी कालेज के अध्यक्ष डॉ. आलोक तिवारी, डॉ. अजय शुक्ल, राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय के ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह रवि तथा के एन आई के डॉ. जीतेन्द्र कुमार सिंह आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: जिले को सूखाग्रस्त घोषित करे सरकार, सपाइयों ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

संबंधित समाचार