अयोध्या: जन्माष्टमी पर रात में 12 बजे खुलेगा रामलला दरबार, मनेगा श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। जन्माष्टमी पर भगवान श्री कृष्ण की किलकारियां सिर्फ मथुरा में ही नहीं बल्कि अयोध्या के रामलला के दरबार मे भी गूंजेंगी। श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर शुक्रवार की रात 12 बजे रामलला का दरबार 1 घंटे के लिए खोला जाएगा। माना जाता है कि भगवान राम और कृष्ण एक ही है। इसलिए रामलला के गर्भगृह …

अयोध्या। जन्माष्टमी पर भगवान श्री कृष्ण की किलकारियां सिर्फ मथुरा में ही नहीं बल्कि अयोध्या के रामलला के दरबार मे भी गूंजेंगी। श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर शुक्रवार की रात 12 बजे रामलला का दरबार 1 घंटे के लिए खोला जाएगा। माना जाता है कि भगवान राम और कृष्ण एक ही है। इसलिए रामलला के गर्भगृह में भी जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान सुरक्षा अधिकारियों की मौजूदगी में भगवान का पूजन कर आरती उतारी जाएगी।

अयोध्या के सैकड़ों मंदिरों में भगवान के जन्म के दौरान प्रतीकात्मक रूप में जन्म कराए जाने के साथ भव्य आरती और पूजन का भी आयोजन किया जाएगा। अयोध्या के कई स्थानों पर भगवान श्री कृष्ण के भव्य झांकियों के भी आयोजन करने की तैयारी की जा रही हैं। राम जन्मभूमि परिसर में भी भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव का आयोजन भव्यता के साथ मनाए जाने की तैयारी शुरू हो गई है।

रामलला के मुख्य अर्चक सत्येंद्र दास ने बताया की 19 अगस्त को कृष्ण जन्माष्टमी है, जिस प्रकार से हम लोग भगवान श्रीराम का जन्म उत्सव मनाते हैं उसी प्रकार से विशेषकर मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि पर मनाया जाता है, लेकिन भगवान राम और भगवान कृष्ण दोनों एक ही हैं।

हम चैत्र रामनवमी, कृष्ण जन्माष्टमी प्रत्येक वर्ष मनाते हैं। इस वर्ष भी बड़े धूमधाम से मनाएंगे। इसमें पंजीरी, पंचामृत, पेड़ा और फल का भोग लगाया जाएगा। सुरक्षा की दृष्टि से किसी भी श्रद्धालुओं के शामिल होने की अनुमति नहीं है इसलिए श्रद्धालुओं को प्रसाद मंदिर खुलने के बाद वितरित किया जाएगा।

पढ़ें-अयोध्या: उपराष्ट्रपति पत्नी के साथ पहुंचे रामलला दरबार, मंदिर में की पूजा-अर्चना

संबंधित समाचार