मथुरा: सैंपलिंग तो हो रही, लेकिन रिपोर्ट के लिए करना होगा लंबा इंतजार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मथुरा, अमृत विचार। एक और जहां कोविड-19 की रफ्तार बढ़ रही है तो दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाएं लचर होती जा रही हैं। स्वास्थ्य विभाग रोजाना 11 सौ से 12 सौ लोगों की सैंपलिंग तो कर रहा है, लेकिन उसकी जांच रिपोर्ट मरीजों को नहीं मिल पा रही है। इसके पीछे आगरा और मथुरा स्थित …

मथुरा, अमृत विचार। एक और जहां कोविड-19 की रफ्तार बढ़ रही है तो दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाएं लचर होती जा रही हैं। स्वास्थ्य विभाग रोजाना 11 सौ से 12 सौ लोगों की सैंपलिंग तो कर रहा है, लेकिन उसकी जांच रिपोर्ट मरीजों को नहीं मिल पा रही है। इसके पीछे आगरा और मथुरा स्थित लैब का धनराशि के अभाव में कार्य बंद होना बताया जा रहा है। जांच रिपोर्ट न मिलने के कारण लोगों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसमें वह लोग अधिक परेशानी झेल रहे हैं जिन्हें विभिन्न कार्यों के लिए सरकारी दस्तावेज में जांच रिपोर्ट लगानी पड़ती है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अजय कुमार वर्मा ने बताया कि मथुरा में पं. दीनदयाल पशु चिकित्सा अनुसंधान में कोविड जांच के लिए लैब बनाई गई थी। संसाधनों के अभाव में यहां एक सप्ताह से कार्य प्रभावित हो रहा है। आगरा के एसएन अस्पताल में बनी लैब में भी तकनीक खामी होने के चलते जांच नहीं हो पा रही है। अब सैंपलों को नोएडा स्थित लैब भेजा रहा है। यहां से जांच रिपोर्ट आने में काफी समय लग रहा है। यही कारण है कि वर्तमान में 664 सैंपलों को जांच लंबित है। जबकि सैंपलों की संख्या प्रतिदिन बढ़ रही है।

उन्होंने बताया कि मथुरा लैब में जांच शुरु कराने के लिए 13 लाख रुपये की धनराशि की आवश्यकता है। इस संबंध में लैब प्रभारी ने धनराशि के लिए सीएमओ तो पत्र लिखा है। सीएमओ ने उक्त पत्र को शासन के पास भेज दिया है। जब तक शासन से धनराशि उपलब्ध नहीं होगी जांच की प्रक्रिया शुरु नहीं होगी। उन्होंने बताया कि गुरुवार को आई जांच रिपोर्ट में आठ मरीज पॉजिटिव निकले हैं।

ये भी पढ़ें- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: मथुरा आने से पहले जान लें रूट डायवर्जन का प्लान, नहीं तो हो सकती है परेशानी

 

संबंधित समाचार