यूक्रेन के बंदरगाहों में फंसे हैं 53 विदेशी पोत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कीव। रूस के राष्ट्रीय रक्षा नियंत्रण केंद्र के प्रमुख कर्नल जनरल मिखाइल मिजिन्टसेव ने कहा कि यूक्रेन में 14 देशों के 53 पोत अभी भी उसके छह बंदरगाहों में फंसे हैं। कर्नल जनरल मिजिंटसेव ने कहा कि 14 देशों के 53 विदेशी पोत यूक्रेन के छह बंदरगाहों खेरसन, निकोलेव, चेर्नोमोर्स्क, ओचकोव, ओडेसा और यूजनेस में …

कीव। रूस के राष्ट्रीय रक्षा नियंत्रण केंद्र के प्रमुख कर्नल जनरल मिखाइल मिजिन्टसेव ने कहा कि यूक्रेन में 14 देशों के 53 पोत अभी भी उसके छह बंदरगाहों में फंसे हैं।

कर्नल जनरल मिजिंटसेव ने कहा कि 14 देशों के 53 विदेशी पोत यूक्रेन के छह बंदरगाहों खेरसन, निकोलेव, चेर्नोमोर्स्क, ओचकोव, ओडेसा और यूजनेस में फंसे हुए हैं। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के मध्यस्थता वाले खाद्यान्न सौदे के तहत गत एक अगस्त से अब तक कुल 21 जहाज यूक्रेन के बंदरगाहों से निकल गए हैं, जिनसे पांच लाख 63 हजार 318 टन खाद्यान्न का निर्यात किया गया है।

निर्यात किये गये खाद्यान्नों में 4,51,481 टन मक्का, 50,301 टन आटा, 11,000 टन सोयाबीन, छह हजार टन सूरजमुखी तेल, 41,622 टन गेहूं और 2,914 टन सूरजमुखी के बीज शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:-पाकिस्तान: कार के नहर में गिरने से सात लोग लापता

संबंधित समाचार