केंद्र सरकार का नगा समझौता फर्जी, केवल दुष्प्रचार फैलाया गया: कांग्रेस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने 2015 में जिस नगा समझौते की घोषणा की थी, वह फर्जी है क्योंकि आज तक ऐसे किसी समझौते की अधिकृत जानकारी नहीं दी गई। पार्टी प्रवक्ता और नगालैंड प्रभारी अजय कुमार ने यह दावा भी किया कि इस समझौते को लेकर केंद्र सरकार …

नई दिल्ली। कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने 2015 में जिस नगा समझौते की घोषणा की थी, वह फर्जी है क्योंकि आज तक ऐसे किसी समझौते की अधिकृत जानकारी नहीं दी गई। पार्टी प्रवक्ता और नगालैंड प्रभारी अजय कुमार ने यह दावा भी किया कि इस समझौते को लेकर केंद्र सरकार ने सिर्फ दुष्प्रचार फैलाया क्योंकि उसका मकसद देशहित नहीं, बल्कि चुनाव जीतना था। कुमार ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘सरकार की ओर से तीन अगस्त, 2015 को कहा गया था कि नगा समस्या का समाधान हो गया है।

यह एक ऐसा समझौता है जिसकी कोई प्रतिलिपि कहीं भी मौजूद नहीं है। 2015 से 2022 तक सरकार ने अधिकृत रूप से किसी को नहीं बताया कि यह क्या समझौता है।’’ उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘ये ढोंगी राष्ट्रवादी लोग देश की सुरक्षा के लिए खतरनाक हैं। इनके लिए सिर्फ चुनाव जीतना महत्वपूर्ण है।’’

कुमार के अनुसार, समझौते के कागज को नगा संगठन एनएससीएन ने लीक किया, लेकिन सरकार की ओर से कोई कागज जारी नहीं किया। उन्होंने दावा किया कि समझौता फर्जी है क्योंकि सरकार ने आज तक कोई कागज नहीं दिखाया।

ये भी पढ़ें – बीमा भारती के बयान से नीतीश नाराज, कहा-जहां जाना चाहें जा सकती हैं

संबंधित समाचार