आप भी देखें: 16 सेकंड के इस फुटबॉल गेम के Video ने हमें जिंदगी की 4 सीख दे दीं, IAS Officer ने किया शेयर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी (IAS Officer) अवनीश शरण (Awanish Sharan) ने अपने ट्विटर (Twitter) हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। आईएएस अधिकारी अवनीश शरण ने ट्विटर पर फुटबॉल के गेम का एक वीडियो शेयर कर लिखा कि 16 सेकेंड का यह वीडियो हमें कई सीख देता है। उन्होंने लिखा, बहुत जल्दी …

नई दिल्ली। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी (IAS Officer) अवनीश शरण (Awanish Sharan) ने अपने ट्विटर (Twitter) हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। आईएएस अधिकारी अवनीश शरण ने ट्विटर पर फुटबॉल के गेम का एक वीडियो शेयर कर लिखा कि 16 सेकेंड का यह वीडियो हमें कई सीख देता है।

उन्होंने लिखा, बहुत जल्दी जीत का जश्न नहीं मनाना चाहिए, परिणाम के आने से पहले तक उम्मीद नहीं खोनी चाहिए। इसके अलावा हमेशा अपने वक्त का इंतजार करना चाहिए और आपके जीवन का प्रत्येक सेकेंड महत्वपूर्ण है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस अवनीश शरण उन अफसरों में से हैं, जो सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहते हैं। अवनीश अक्सर मोटिवेशनल स्टोरी शेयर करते रहते हैं।

बीते दिनों अवनीश शरण ने अपनी दसवीं कक्षा से लेकर यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा पास करने की पूरी यात्रा बताई थी, जिसमें एक बड़ी सफलता और एक दर्जन से ज्यादा बार फेल होने का जिक्र किया था। वे बिहार के समस्तीपुर जिले के गांव केवटा के रहने वाले हैं। गांव के सरकारी स्कूल से पढ़ाई हुई। दसवीं थर्ड डिवीजन से पास की। 44.7 प्रतिशत अंक आए। हालांकि 12वीं में 65 प्रतिशत और स्नातक में 60 प्रतिशत अंक हासिल करने में सफल रहे।

ये भी पढ़ें : ड्रीम जॉब पर ग्रहण! स्टाफ की सैलरी मिनिमम 63 लाख रुपए करने के लिए अपने वेतन में कटौती करने वाले CEO का इस्तीफा

संबंधित समाचार