बरसात न होने से किसान परेशान, यूपी को तत्काल सूखाग्रस्त घोषित करे योगी सरकार: अवधेश प्रसाद
अयोध्या। जनपद में बारिश न होने से खेती किसानी पर पड़ रहे दुष्प्रभाव को लेकर सपा सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री व मिल्कीपुर के वर्तमान विधायक अवधेश प्रसाद ने योगी सरकार से उत्तर प्रदेश को तत्काल सूखा घोषित करने की मांग उठाई है। शहर के एक होटल में आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि …
अयोध्या। जनपद में बारिश न होने से खेती किसानी पर पड़ रहे दुष्प्रभाव को लेकर सपा सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री व मिल्कीपुर के वर्तमान विधायक अवधेश प्रसाद ने योगी सरकार से उत्तर प्रदेश को तत्काल सूखा घोषित करने की मांग उठाई है। शहर के एक होटल में आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि इस वर्ष उम्मीद से कम बरसात होने के कारण धान की खेती पर असर पड़ रहा है, जिसके कारण ज्यादा ज्यादा 25 फीसदी तक ही धान की रोपाई हो पाई है।
उन्होंने कहा बरसात न होने से किसान परेशान हैं, इस योगी सरकार को तत्काल संज्ञान लेकर सरकारी नलकूपों को चालू कराने का कदम उठाना चाहिये। वहीं छुट्टा मवेशियों का मुद्दा उठाते हुये उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर वह पिछले 6 सालों से आवाज उठाते रहे है, लेकिन आज तक सरकार की तरफ से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
उन्होंने कहा कि बरसात न होने से ग्रामीण इलाकों में जलस्तर काफी नीचे चला गया है, जिसके कारण लोगों को पानी की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की है प्रदेश की योगी सरकार किसानों की इस सभी समस्याओं पर तत्काल संज्ञान लेकर उचित कदम उठाए ताकि किसानों की समस्याओं का निस्तारण हो सके।
यह भी पढ़ें:-योगी सरकार का बड़ा फैसला: सिंगापुर की तर्ज पर लखनऊ में बनेगी देश की पहली नाईट सफारी
