इटावा: हाईवे पर बस ने कार में मारी सामने से टक्कर, कई घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भरथना/इटावा। भरथना कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत इटावा-कन्नौज पर कस्बा भरथना के नवसृजित मोहल्ला नगला राजा के सामने गुरुवार की दोपहर करीब एक बजे इटावा से भरथना आ रही एक प्राइवेट बस के चालक ने जबरन ओवरटेक करते हुए रौंग साइड पर पहुच कर सामने से आ रही एक कार में जोरदार टक्कर मारदी,जिससे कार का अगला …

भरथना/इटावा। भरथना कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत इटावा-कन्नौज पर कस्बा भरथना के नवसृजित मोहल्ला नगला राजा के सामने गुरुवार की दोपहर करीब एक बजे इटावा से भरथना आ रही एक प्राइवेट बस के चालक ने जबरन ओवरटेक करते हुए रौंग साइड पर पहुच कर सामने से आ रही एक कार में जोरदार टक्कर मारदी,जिससे कार का अगला हिस्सा बुरी तरह ध्वस्त हो गया।

खैर यह हुई कि कार सबार चाचा भतीजा मामूली घायल होकर बाल बाल बच गए। जबकि बस में सबार कई यात्री महिला पुरुष व बच्चे मामूली रूप से घालय हो गए। कार स्वामी चाचा नवीन अग्रवाल पुत्र स्व०धर्मनारायण अग्रवाल अपने भतीजे गोपालजी पुत्र अजय अग्रवाल निबासी नेविलगंज भरथना कल जन्माष्टमी के चलते मथुरा व्रन्दावन दर्शन करने को जा रहे थे। उधर घटना को अंजाम देकर चालक यात्रियों से भरी अपनी बस मौके पर छोड़कर भाग जाने में सफल हो गया।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटना को अंजाम देने बाली प्राइवेट बस को कब्जे में लेकर घायलों को इलाज के लिए भेजा है। उधर कार स्वामी नवीन अग्रवाल की तहरीर पर कार्यवाही करते हुए भरथना पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल के साथ फरार बस चालक की तलाश शुरू करदी है।

यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद : हाईवे पर डिवाइडर से टकराई मजदूरों से भरी बस, एक की मौत

संबंधित समाचार