हरदोई : दो युवतियों को एक-दूसरे से हुआ प्यार, शादी के लिए घर छोड़ हुईं फरार ,पुलिस ने किया बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। बेहटागोकुल क्षेत्र में विद्यालय में पढ़ने वाली अलग-अलग समुदाय की दो युवतियों को आपस में प्यार हो गया। ये पता चलने पर उनके परिवारों ने दोनों के मिलने पर पाबन्दी लगा दी। दो दिन पूर्व दोनों युवतियां अपने घरों से फरार हो गईं। परिवारवालों ने पुलिस से इसकी शिकायत की। शिकायत पर …

हरदोई, अमृत विचार। बेहटागोकुल क्षेत्र में विद्यालय में पढ़ने वाली अलग-अलग समुदाय की दो युवतियों को आपस में प्यार हो गया। ये पता चलने पर उनके परिवारों ने दोनों के मिलने पर पाबन्दी लगा दी। दो दिन पूर्व दोनों युवतियां अपने घरों से फरार हो गईं। परिवारवालों ने पुलिस से इसकी शिकायत की।

शिकायत पर पुलिस ने दोनों को बरामद कर लिया। जानकारी करने पर वो दोनों अलग होने को राजी नहीं हुईं। पुलिस ने काफी समझा बुझाकर उन्हें घर भेजा। यह मामला पूरे दिन चर्चा का विषय बना रहा। मामला दो समुदायों का होने के चलते पुलिस सक्रिय हो गई और उन्हें खोज लाई। युवतियों के पास से पुलिस को पत्र भी मिले हैं, जिसमें उन्होंने लिखा है कि वह लोग एक-दूसरे से प्यार करती हैं और शादी कर एक साथ जिंदगी जीना चाहती हैं। दोनों युवतियां आपस में शादी करने की जिद पर अड़ी रहीं।

पूरे दिन थाने में दोनों युवतियों का हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। हालांकि थाने में दोनों समुदायों के बीच समझौते की बात चल रही है। दो युवतियों के प्रेम प्रसंग को लेकर पूरे क्षेत्र में चर्चाएं हो रही हैं। थाना प्रभारी रंधा सिंह ने बताया कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की जानकारी नहीं है। दोनों युवतियां ज्यादातर साथ में ही रहती है। दोनों के परिवार युवतियों को साथ ले गए।

यह भी पढ़ें –भारत-चीन के संबंध अत्यंत मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं : जयशंकर

संबंधित समाचार