बरेली: 5 से 10 हजार के बकाया पर काट दिया जा रहा कनेक्शन, लाखों वालों पर मेहरबानी
बरेली, अमृत विचार। बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत से लाखों उपभोक्ताओं से आज तक कनेक्शन लेने के बाद से बिजली का बकाया बिल ही नहीं वसूला गया है। जबकि 5 से 10 हजार रुपये के बकाया बिल पर कनेक्शन काटने वाला विभाग लाखों रुपये के बकाया बिल वाले उपभोक्ताओं पर मेहरबानी दिखा …
बरेली, अमृत विचार। बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत से लाखों उपभोक्ताओं से आज तक कनेक्शन लेने के बाद से बिजली का बकाया बिल ही नहीं वसूला गया है। जबकि 5 से 10 हजार रुपये के बकाया बिल पर कनेक्शन काटने वाला विभाग लाखों रुपये के बकाया बिल वाले उपभोक्ताओं पर मेहरबानी दिखा रहा है। अब विभाग ने ऐसे उपभोक्ताओं की सूची बनाकर उन्हें कनेक्शन काटने के लिए नोटिस जारी किया है। बरेली जोन का हर तीसरा बिजली उपभोक्ता ऐसा है, जिसने कनेक्शन कराने के बाद एक बार भी बिल जमा नहीं किया है।
पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं और बरेली नगर एवं देहात क्षेत्र में 18,47,606 उपभोक्ता हैं, जिन पर बिजली आपूर्ति कराई जा रही है। इसमें 6,12,345 उपभोक्ताओं ने कभी भी बिजली बिल का भुगतान नहीं किया था। इन 6.12 लाख उपभोक्ताओं पर 1893 करोड़ रुपये बकाया है। एकमुश्त समाधान योजना समेत बिजली विभाग के अधिकारियों के तमाम प्रयास के बावजूद इन उपभोक्ताओं ने बिजली बिल जमा नहीं किया।
बिजली विभाग ने बिल जमा नहीं करने वाले 3,948 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट दिया। अब भी 5,96,961 उपभोक्ताओं ने एक बार भी बिल जमा नहीं किया। अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार चौरसिया ने बताया कि सूची बनाकर बिल जमा न करने वाले को कनेक्शन काटने का नोटिस देकर वसूली की जाएगी।
यह भी पढ़ें- बरेली: कैसे पता चले दवा असरदार, 60 दिन से रिपोर्ट का इंतजार
