मुख्तार अंसारी के घर ED की छापेमारी पर OP राजभर ने उठाए सवाल, कहा- विपक्ष में रहने वालों पर ही क्यों…
लखनऊ। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को मुख्तार अंसारी और उसके करीबियों के गाजीपुर जिले के मुहम्मदाबाद स्थित पैतृक आवास समेत उप्र के 11 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है। कार्रवाई का यह सिलसिला मुख्तार के अलावा उनके भाई बसपा सांसद अफजाल अंसारी समेत चार करीबियों पर जारी है। ईडी के अधिकारी सभी जगहों …
लखनऊ। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को मुख्तार अंसारी और उसके करीबियों के गाजीपुर जिले के मुहम्मदाबाद स्थित पैतृक आवास समेत उप्र के 11 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है। कार्रवाई का यह सिलसिला मुख्तार के अलावा उनके भाई बसपा सांसद अफजाल अंसारी समेत चार करीबियों पर जारी है। ईडी के अधिकारी सभी जगहों पर दस्तावेज खंगालने में जुटे हुए हैं।
बताया जा रहा है कि मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने बसपा सांसद और उनके भाई मुख्तार अंसारी के 11 ठिकानों पर एक साथ पहुंची। इनमें दिल्ली के अलावा लखनऊ, गाजीपुर और मऊ जनपदों में स्थित ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई शुरू की गई। टीम ने अंसारी भाईयों के अलावा उनके सहयोगी विक्रम अग्रहरी, गणेश मिश्रा और खान बस सर्विस के मालिक के ठिकानों पर भी छापा मारा है। बताया जाता है कि ईडी की छापेमारी करीब 14 घंटे तक चली।
मुख्तार अंसारी के ठिकानों पर ईडी की इस कार्रवाई के बाद सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने बीजेपी सरकार पर बिना नाम लिए हुए निशाना साधते हुए कई सवाल उठाए हैं। सुभासपा प्रमुख ने मुख्तार अंसारी के घर छापेमारी पर सवाल उठाते हुए कहा कि, “हमेशा विपक्ष में रहने वालों पर ही क्यों होता है। सत्ता में बैठे लोगों के घर ईडी क्यों नहीं जाती।” सुभासपा प्रमुख ने ईडी को चुनौती देते हुए कहा कि घर आने पर चाय पिलाएंगे।
आगे बात कहते हुए राजभर ने अखिलेश यादव के जेल में बंद रामकांत यादव से मिलने जाने की खबर पर भी बयान दिया है। सुभासपा प्रमुख ने कहा कि आजम खान जेल में बंद थे तब अखिलेश यादव मिलने जेल में नहीं गए थे, लेकिन रमाकांत यादव बिरादरी के होने की वजह से जेल में मिलने गए। आगे बात कहते हुए उन्होंने कहा कि आजमगढ़ के लोकसभा उपचुनाव में अखिलेश यादव प्रचार करने इसलिए नहीं गए क्योंकि एयरकंडीशन्ड से निकल ही नहीं पाए बल्कि लूडो खेलने में व्यस्त थे।
पढ़ें-मुख्तार अंसारी के ठिकानों पर ईडी ने मारा छापा, करीबी व्यापारियों के यहां भी छापेमारी जारी
