Janmashtami 2022 Special: ‘जन्माष्टमी’ के मजेदार WhatsApp Stickers भेजकर दें बधाई, ऐसे करें Download

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। देशभर में 18 अगस्त और 19 अगस्त को जन्माष्टमी (Janmashtami 2022) का पर्व मनाया जा रहा है। जन्माष्टमी का त्योहार कान्हा जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर बड़े धूम-धाम से मनाया जाता है। इस दिन लोग घरों में कन्हा जी को सजाकर दिनभर उपवास भी किया जाता है. इसके बाद रात 12 …

नई दिल्ली। देशभर में 18 अगस्त और 19 अगस्त को जन्माष्टमी (Janmashtami 2022) का पर्व मनाया जा रहा है। जन्माष्टमी का त्योहार कान्हा जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर बड़े धूम-धाम से मनाया जाता है। इस दिन लोग घरों में कन्हा जी को सजाकर दिनभर उपवास भी किया जाता है. इसके बाद रात 12 बजे उपवास खोलते एक-दूसरे को जन्माष्टमी की बधाई दी जाती है। आजकल वॉट्सऐप (WhatsApp) का दौर है। एक-दूसरे को मिलकर त्यौहार की बधाई देने से ज़्यादा वॉट्सऐप पर सुबह-सुबह स्टिकर्स के साथ बधाई देने का चलन काफी चल रहा है।

अगर आप भी इस जन्माष्टमी (Janmashtami 2022) पर WhatsApp पर नए-नए स्टिकर्स के जरिए अपने रिश्तेदारों व दोस्तों को बधाई देने के बारे में सोच रहे हैं, तो हम आपको Janmashtami 2022 स्टिकर्स डाउनलोड करने और WhatsApp पर भेजने का आसान तरीका बता रहे हैं।

वॉट्सऐप पर ऐसे भेजें जन्माष्टमी 2022 स्टिकर्स

-सबसे पहले आपको अपने Android स्मार्टफोन के Whatsapp को ओपन करना है।
-अब जिस भी चैट व ग्रुप में आपको जन्माष्टमी के स्टिकर्स भेजने हैं, उस चैट को ओपन करें।
-अब चैट में टाइपिंग सेक्शन पर दिख रहे Emoji पर टैप करें।
-यहां आपको Emoji, Gif और Stickers के ऑप्शन दिखाई देंगे।
-आपको Stickers पर क्लिक करके + आइकन पर टैप कर देना है।
-इसके बाद बॉटम में दिख रहे Discover Stickers Apps पर टैप करें।
-नेक्स्ट विंडो में ऊपर दिख रहे सर्च बार में जाकर Janmashtami 2022 Stickers लिखकर टाइप करें।
-अब आपको कई ऐप के ऑप्शन दिखाई देंगे, यहां से आप अपने पसंदीदा स्टिकर ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं।
-ऐप डाउनलोड होने के बाद आप जब इसे ओपन करेंगे, तो आपको कई स्टिकर पैक दिखाई देंगे।
-यहां जो भी पैक आपको पसंद आता है, उसके बगल में दिख रहे + आइकन पर टैप करें और ADD पर क्लिक कर दें।
-अब जब भी आप वॉट्सऐप ओपन करेंगे और स्टिकर पर जाएंगे, तो आपको ऊपर डाउनलोडेड स्टिकर पैक दिखाई देगा।
-इस पैक में से -आप कोई भी स्टिकर अपने दोस्तों व परिवारवालों को आसानी से भेज सकते हैं।

संबंधित समाचार