शाहजहांपुर: शराब कंपनी का एक करोड़ से अधिक उड़ाने वाला सिटी इंचार्ज गिरफ्तार
अमृत विचार शाहजहांपुर। शराब कार्यालय में हुई करोड़ों रुपये की चोरी की घटना में शामिल चार लोगों को सर्विलांस सेल और एसओजी व थाना कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। जबकि इनके एक साथी को दबिश देकर उसके मकान से दबोच लिया। पकड़े गए लोगों के पास से चोरी के एक करोड, सात …
अमृत विचार शाहजहांपुर। शराब कार्यालय में हुई करोड़ों रुपये की चोरी की घटना में शामिल चार लोगों को सर्विलांस सेल और एसओजी व थाना कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। जबकि इनके एक साथी को दबिश देकर उसके मकान से दबोच लिया। पकड़े गए लोगों के पास से चोरी के एक करोड, सात लाख,15 हजार रुपये व चार तमंचा मय खोखा कारतूस और चार जिन्दा कारतूस बरामद हुए हैं। चोरी किए गए रुपयों में से 60 हजार रुपये आरोपियों ने खर्च कर लिए।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम जब बृहस्पतिवार रात आठ बजे डैम रोड पर नए पुल के पास आम की बगिया में खंडहर मदिंर के पास तो पुलिस टीम पर पुवायां के मोहल्ला गढ़ी निवासी राहुल मिश्रा ने अपने साथियों मोहल्ला गढ़ी निवासी गीतेश वर्मा, थाना गढ़िया रंगीन के गांव डभौरा निवासी सुधीर यादव, थाना पुवायां के मोहल्ला कसभरा निवासी जितेंद्र सिंह उर्फ नीतेश गुप्ता उर्फ नीते के साथ मिलकर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
पुलिस टीम ने खुद का बचाव करते हुए घेराबंदी कर सभी को गिरफ्तार कर लिया। बाद में एक और साथी पुवायां के गांव मोहनपुर निवासी चंद्रभान को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि दिलीप कुमार जायसवाल निवासी वेगरिया, दुवग्गा थाना काकोरी लखनऊ हाल निवासी हेड कैशियर पोंटी चन्डा आफिस स्टेट गार्डन थाना कोतवाली शाहजहांपुर ने 16 अगस्त को कंपनी में ही काम करने वाले राहुल मिश्रा व एक अन्य व्यक्ति नाम पता अज्ञात द्वारा शराबों की दुकानो के इंचार्ज व अन्य साथी द्वारा मिलकर उसे व उसके आफिस पर कार्य करने वाले स्टाफ के लोगों को नशीला पदार्थ खिलाकर सेफ का ताला खोलकर उसमें रखे एक करोड़, तीन लाख, एक हजार रुपये तथा एक दिन की शराब बिक्री के रुपये चोरी किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस ने घटना शामिल लोगों को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश कर दिया। घटना के अनावरण को छह पुलिस टीमें गठित की गईं थीं। पकड़ा गया राहुल इन दिनों किरायेदार के रूप में थाना रोजा के गांव रामापुर बरकतपुर में प्रवीण किशोर सिंह के मकान में रह रहा था। वहीं सुधीर यादव आवास विकास कॉलोनी में किराये पर मकान लेकर रह रहा था।
ये भी पढ़ें- बरेली: सेठ दामोदर स्वरूप पार्क में धरना देने पहुंचे किसानों को पुलिस ने रोका, सभी को ले गए पुलिस लाइन
