कर्नाटक: मुख्यमंत्री बोम्मई ने की सिद्धारमैया पर अंडे से हुए हमले की निंदा, कहा- असहमति का जवाब मजबूत विचारों से दें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पर अंडे से हुए हमले की निंदा करते हुए कहा कि विचारों की भिन्नता का विरोध शारीरिक रूप से नहीं किया जाना चाहिए। बोम्मई ने ट्वीट कर कहा कि सिद्धारमैया विपक्षी दल के नेता हैं जिनकी अपनी एक मर्यादा है, किसी …

बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पर अंडे से हुए हमले की निंदा करते हुए कहा कि विचारों की भिन्नता का विरोध शारीरिक रूप से नहीं किया जाना चाहिए। बोम्मई ने ट्वीट कर कहा कि सिद्धारमैया विपक्षी दल के नेता हैं जिनकी अपनी एक मर्यादा है, किसी विचार से अगर असहमति है तो उसका जवाब मजबूत विचारों से दें लेकिन शारीरिक कार्रवाई से नहीं और सभी लोगों को इसका पालन करना चाहिए।

बोम्मई का बयान तब आया है जब एक दिन पहले कोडागु जिले में प्रदर्शनकारियों द्वारा सिद्धारमैया के वाहन पर अंडे फेंके गए और स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर के फोटो लहराए गए। सिद्धारमैया बारिश संबंधित नुकसान का जायजा लेने के लिए कोडागु गए थे। प्रदर्शनकारियों ने सिद्धारमैया को हिंदू विरोधी बताते हुए उनकी कार पर अंडे फेंके जिसके कारण कांग्रेस कार्यकर्ताओं और प्रदर्शकारियों के बीच टकराव भी हुआ।

सिद्धारमैया को मदिकेरी में भी इसी प्रकार के विरोध का सामना करना पड़ा, जहां पर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे पर अंडे फेंके। भाजपा स्वतंत्रता दिवस की पूर्वसंध्या पर शिवमोगा में स्वर्गीय सावरकर की तस्वीर को हटाने में कांग्रेस की कथित संलिप्तता बता रही है और उसपर निशाना साध रही है।

इस घटना के पश्चात दो समूहों के बीच झड़प हुई जिसके कारण शिवमोगा जिले और उसके पास के भद्रावती में धारा 144 लागू करनी पड़ी। यह विवाद तब और गहरा हो गया जब सिद्धारमैया ने एक मुस्लिम इलाके में स्वर्गीय सावरकर की तस्वीर स्थापित करने पर सवाल उठाया, जिसके बाद सांप्रदायिक भावना भड़क उठी।

ये भी पढ़ें – अनुराग ठाकुर ने कहा- दिल्ली के ‘एक्साइस’ मंत्री ‘एक्सक्यूज’ मंत्री बन गए हैं

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा