अयोध्या: पूर्वमंत्री के नेतृत्व में एसएसपी से मिले चाणक्य परिषद के पदाधिकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। थाना महराजगंज अंतर्गत एक गांव में दुष्कर्म के प्रयास में हत्या और सड़क जाम करने पर मुकदमा दर्ज किए जाने को लेकर अखिल भारतीय चाणक्य परिषद ने पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय के नेतृत्व में एसएसपी प्रशांत वर्मा से मुलाकात की, जिसमें पीड़ित परिवार को मुआवजा दिए जाने और हरिओम तिवारी समेत 150 लोगों …

अयोध्या। थाना महराजगंज अंतर्गत एक गांव में दुष्कर्म के प्रयास में हत्या और सड़क जाम करने पर मुकदमा दर्ज किए जाने को लेकर अखिल भारतीय चाणक्य परिषद ने पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय के नेतृत्व में एसएसपी प्रशांत वर्मा से मुलाकात की, जिसमें पीड़ित परिवार को मुआवजा दिए जाने और हरिओम तिवारी समेत 150 लोगों पर दर्ज केस वापस लिए जाने की मांग की गई।

परिषद की ओर से बताया गया है एसएसपी ने न्याय दिलाए जाने का आश्वासन दिया है। बता दें कि चाणक्य परिषद ने समाजसेवी हरिओम तिवारी समेत सभी 150 लोगों पर केस वापस न लिए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। बताया कि पूर्व राज्य मंत्री तेज नारायण पांडेय ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से सार्थक वार्ता करके न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।

प्रतिनिधिमंडल में अखिल भारतीय चाणक्य परिषद के संरक्षक पंडित रामानुज तिवारी, राष्ट्रीय महामंत्री राधेश्याम शास्त्री, जिला अध्यक्ष राकेश पाठक, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य जयप्रकाश तिवारी, मानस प्रसाद तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष बीकापुर सुमित तिवारी बागी, युवा सभा के जिलाध्यक्ष इंजीनियर गौरव तिवारी, शेष नारायण पांडे आदि शामिल रहे।

पढ़ें-अयोध्या: चाणक्य परिषद का स्थापना दिवस समारोह 14 को सूर्यकुंड पर, जानें

संबंधित समाचार