बस्ती: उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक कल अधिकारियों के साथ करेंगे समीक्षा बैठक
बस्ती। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक 20 अगस्त को बस्ती आयेंगे। बस्ती की जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने शुक्रवार को बताया कि पाठक 20 अगस्त को राजकीय हेलीकॉप्टर द्वारा जनपद अंबेडकर नगर से बस्ती आयेंगे। इस दौरान वह जिले में चल रही राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं एवं निर्माण कार्यो की प्रगति के सम्बंध में …
बस्ती। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक 20 अगस्त को बस्ती आयेंगे। बस्ती की जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने शुक्रवार को बताया कि पाठक 20 अगस्त को राजकीय हेलीकॉप्टर द्वारा जनपद अंबेडकर नगर से बस्ती आयेंगे।
इस दौरान वह जिले में चल रही राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं एवं निर्माण कार्यो की प्रगति के सम्बंध में कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। तत्पश्चात् जनपद के विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वह 02:20 बजे से बस्ती से राज्य मुख्यालय लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।
उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक शनिवार को बस्ती की यात्रा के दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं की समीक्षा करेंगे। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने शुक्रवार को यहां इस यात्रा के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि उपमुख्यमंत्री 20 अगस्त को सरकारी हेलीकॉप्टर से जनपद अम्बेडकर नगर से बस्ती आयेंगे।
श्री पाठक ने सरकार की विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं एवं निर्माण कार्यो की प्रगति के सम्बंध में जिलाधिकारी कार्यालय के सभागार मे समीक्षा बैठक में हिस्सा लेंगे। इसके बाद वह जनपद के विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे। उसके बाद 02:20 बजे से राज्य मुख्यालय (लखनऊ) के लिए प्रस्थान करेंगे।
पढ़ें-अयोध्या: उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक पहुंचे अयोध्या, कहा- जल्द रामलला का मंदिर कार्य होगा पूरा
