राष्ट्रगान के दौरान ईशान किशन पर मधुमक्खी का हमला, केएल राहुल ने जीत लिया फैंस का दिल
नई दिल्ली। भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच 18 अगस्त को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया ने 10 विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। मैच शुरू होने से पहले टीम इंडिया राष्ट्रगान के लिए मैदान …
नई दिल्ली। भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच 18 अगस्त को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया ने 10 विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। मैच शुरू होने से पहले टीम इंडिया राष्ट्रगान के लिए मैदान पर पहुंची। इस बीच विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन पर मधुमक्खी ने हमला कर दिया। ईशान चौंक गए। उन्होंने जैसे-तैसे खुद को बचाया। अब उनका रिएक्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
— Bleh (@rishabh2209420) August 18, 2022
वहीं जिम्बाब्वे के नेशनल एंथम के दौरान टीम इंडिया के कप्तान केएल राहुल को च्विंगम खाते देखा गया, लेकिन जैसे ही भारत का राष्ट्रगान शुरू हुआ तभी राहुल ने मुंह से च्विंगम को निकालकर फेंक दिया। यह वाकया कैमरे में कैद हो गया और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। इस पर लोगों ने केएल राहुल की जमकर तारीफ की और कहा कि हमें राहुल पर गर्व है।
KL Rahul took out the Chewing Gum from his Mouth before National Anthem ??❤️
Proud of You @klrahul ❤️?#INDvsZIM | #CricketTwitter pic.twitter.com/erBYx16auA
— ?????? (@AryanMane45) August 18, 2022
आपको बता दें कि पहले वनडे में ईशान टीम का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला। सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और शुभमन गिल ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से जिम्बाब्वे को एकतरफा अंदाज में 10 विकेट से हरा दिया। गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने जिम्बाब्वे को 40.3 ओवर में 189 रन के स्कोर पर ऑलआउट कर दिया। दीपक चाहर, प्रसिद्ध कृष्णा और अक्षर पटेल ने तीन-तीन विकेट लिए। इसके बाद ओपनर्स शिखर धवन (81) और शुभमन गिल (82) के अर्धशतकों के दम पर 30.5 ओवर में बिना विकेट खोए भारत ने टारगेट हासिल कर लिया। दोनों टीमों के बीच अब दूसरा मुकाबला 20 अगस्त को खेला जाएगा।
ये भी पढ़ें: बाईचुंग भूटिया ने AIFF अध्यक्ष पद के लिए भरा नामांकन, कल्याण चौबे दौड़ में सबसे आगे
