Video: सबसे बड़े जुगड़िया रे! इस बंदे का टैलेंट देख आनंद महिंद्रा हुए इम्प्रेस, पूछा ये सवाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। हर बार की तरह इस बार भी जाने माने बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा का नया ट्वीट इंटरनेट पर वायरल होने लगा है। दरअसल, इस बार ‘महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप’ के चेयरमैन ने ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसे देखकर लोग दंग रह गए और कहने लगे ‘सबसे बड़े जुगड़िया रे’। जबरदस्त जुगाड़ के क्लिप के …

मुंबई। हर बार की तरह इस बार भी जाने माने बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा का नया ट्वीट इंटरनेट पर वायरल होने लगा है। दरअसल, इस बार ‘महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप’ के चेयरमैन ने ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसे देखकर लोग दंग रह गए और कहने लगे ‘सबसे बड़े जुगड़िया रे’। जबरदस्त जुगाड़ के क्लिप के साथ आनंद महिंद्रा ने KBC वाले स्टाइल में एक सवाल भी पूछा, जिसका जवाब देने में लोग जुट गए।

क्या है वीडियो में ?
वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि एक शख्स ने लोहे के विशालकाय गेट के साथ पुरानी ऑल्टो कार (Old Alto Car) को इतने शानदार तरीके से जोड़ा है कि देखने वाले को पहली बार में लगेगा कि कार गेट के सामने खड़ी है। लेकिन भैया, असल में कार ना… गेट का ही हिस्सा है।

मतलब, शख्स कार आधे भाग को गेट से जोड़कर उसे दरवाजे के तौर पर यूज किया है। वह कार का दरवाजा खोलता है तो एक तरफ से दूसरी तरफ आकर दिखाता है। अगर आपको बहुत कंफ्यूजिया गए हैं तो झट से वीडियो देख डालिए। सारा कंफ्यूजन छू मंतर हो जाएगा!

आप भी वीडियो देखें और बताएं कि आप इन चार ऑप्शन्स में से कौन सा वाला चुनेंगे?

यह व्यक्ति है-

1) एक तगड़ा कार प्रेमी?

2) एक इंट्रोवर्ट (अंतर्मुखी), जो नहीं चाहता कि कोई उसके घर में घुसने की कोशिश करे?

3) कोई इनोवेटिव है, जिसका सेंस ऑफ ह्यूमर काफी हटकर है?

4) उपरोक्त सभी?

ये भी पढ़ें : पाकिस्तान में कम दाम वाली कार की कीमत 40 करोड़!, IMF के चक्कर में फंसे शहबाज

संबंधित समाचार