बदायूं: गंगा एक्सप्रेस-वे पर काम दिलाने के बहाने किसान से ठगी, रिपोर्ट दर्ज
बदायूं, अमृत विचार। निर्माणाधीन एक्सप्रेस वे में काम दिलाने के बहाने किसान लगातार ठगे जा रहे हैं। अक्सर कोई न कोई किसान ठगों का शिकार बन रहे हैं। लोग किसानों को ट्रैक्टर-ट्राली लगवाने के नाम पर वसूली कर रहे हैं। थाना मूसाझाग क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान भी ठगी का शिकार हो गया। निर्माणाधीन …
बदायूं, अमृत विचार। निर्माणाधीन एक्सप्रेस वे में काम दिलाने के बहाने किसान लगातार ठगे जा रहे हैं। अक्सर कोई न कोई किसान ठगों का शिकार बन रहे हैं। लोग किसानों को ट्रैक्टर-ट्राली लगवाने के नाम पर वसूली कर रहे हैं। थाना मूसाझाग क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान भी ठगी का शिकार हो गया। निर्माणाधीन एक्सप्रेस वे पर टैंकर से पानी का छिड़काव कराने को ट्रैक्टर किराए पर लेने की बात कही और किसान से 84 हजार रुपये लेकर चले गए।
पीड़ित किसान की तहरीर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। गंगा एक्सप्रेस वे का निर्माण कार्य प्रगति पर है। थाना मूसाझाग क्षेत्र के गांव मेहताब नगर निवासी धर्मवीर पुत्र खेमकरन ने तहरीर देकर बताया कि उनके गांव के पास से गंगा एक्सप्रेस वे निकल रहा है। सात जून को कोई व्यक्ति उनके पास आया।
कहा कि गांव के जिस किसान के पास ट्रैक्टर है वह व्यक्ति उनके किसानों को गंगा एक्सप्रेस वे पर टैंकर से पानी के छिड़काव का काम दे देगा। जिसके एवज हर महीने किसान को 41 हजार रुपये देगा। काम के लालच में धर्मवीर फंस गए। धर्मवीर ने उस व्यक्ति को 84 हजार रुपये दे दिए। व्यक्ति वहां से चला गया। जिसके बाद उसका मोबाइल नंबर भी बंद जा रहा है। धर्मवीर की तहरीर पर थाना मूसाझाग में अज्ञात व्यक्ति पर ठगी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
यह भी पढ़ें- बदायूं: वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत
