CBI Raid: कपिल मिश्रा बोले- 2 विकेट गिर चुके, तीसरा चोर भी जल्दी पकड़ा जाएगा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर सीबीआई के छापे के बाद ट्वीट किया, न्यूयॉर्क टाइम्स और खलीज टाइम्स में पैसे देकर खबर छपवाई गई। आप सांसद राघव चड्ढा ने मिश्रा के बयान को ‘हास्यास्पद’ बताते हुए कहा, अगर कोई न्यूयॉर्क टाइम्स को खरीद सकता है तो बीजेपी …

नई दिल्ली। बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर सीबीआई के छापे के बाद ट्वीट किया, न्यूयॉर्क टाइम्स और खलीज टाइम्स में पैसे देकर खबर छपवाई गई। आप सांसद राघव चड्ढा ने मिश्रा के बयान को ‘हास्यास्पद’ बताते हुए कहा, अगर कोई न्यूयॉर्क टाइम्स को खरीद सकता है तो बीजेपी को रोज़ फ्रंट पेज पर होना चाहिए।

शुक्रवार सुबह दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर पर सीबीआई की छापेमारी के बाद बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने ट्वीट किया कि दो विकेट गिर चुके और तीसरा चोर भी बहुत जल्दी पकड़ा जाएगा। उन्होंने कहा, मैं पिछले 5 साल से कह रहा हूं कि सत्येंद्र जैन, मनीष सिसोदिया और (मुख्यमंत्री) अरविंद केजरीवाल तीनों भ्रष्टाचार (के आरोप) में जेल जाएंगे।

2024 का लोकसभा चुनाव केजरीवाल बनाम मोदी होगा
आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह ने कहा है, मोदी जी (प्रधानमंत्री) की घबराहट और बौखलाहट ये बताने के लिए काफी है…कि 2024 का चुनाव ‘आप’ बनाम बीजेपी…और केजरीवाल बनाम मोदी होगा। दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर पर सीबीआई की छापेमारी पर उन्होंने कहा, “दिल्ली के शिक्षा और स्वास्थ्य मॉडल से…बीजेपी की नींद उड़ी हुई है।

शराब शरीर और आत्मा दोनों का नाश करती
दिल्ली की नई शराब नीति में कथित गड़बड़ी को लेकर शुक्रवार को सीबीआई द्वारा उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर पर की गई छापेमारी को लेकर बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने ट्वीट किया कि दिल्ली इससे बेहतर की हकदार है। गौतम ने लिखा, महात्मा गांधी ने कहा है- शराब शरीर और आत्मा दोनों का नाश करती है।

आजाद भारत का सर्वश्रेष्ठ शिक्षा मंत्री
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया के घर पर सीबीआई के छापे के बीच न्यूयॉर्क टाइम्स (एनवाईटी) के अंतर्राष्ट्रीय संस्करण के फ्रंट पेज की तस्वीर शेयर की है जिसमें दिल्ली के स्कूलों पर एक रिपोर्ट छपी है। सिसोदिया को ‘आज़ाद भारत का सर्वश्रेष्ठ शिक्षा मंत्री’ बताते हुए केजरीवाल ने कहा, सीबीआई का स्वागत है…पूरा सहयोग करेंगे।

ये भी पढ़ें: डिप्टी CM मनीष सिसोदिया के घर CBI Raid, दिल्ली समेत 7 राज्यों में 21 जगहों पर तलाशी

संबंधित समाचार