हरदोई: प्रेमिका ने प्रेमी के गले पर किया चाकू से हमला, युवक गंभीर, जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहाबाद/हरदोई। जिले के शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र से एक सनखेज खबर सामने आई है। जहां एक प्रेमिका ने मिलने आए अपने प्रेमी से विवाद बढ़ जाने के कारण उसके गले पर चाकू मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के …

शाहाबाद/हरदोई। जिले के शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र से एक सनखेज खबर सामने आई है। जहां एक प्रेमिका ने मिलने आए अपने प्रेमी से विवाद बढ़ जाने के कारण उसके गले पर चाकू मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गिलजयी निवासी समीर पुत्र कलीम का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

इसी बीच युवती को चार माह का गर्भ ठहर गया। इसी सिलसिले में समीर उससे बात करने के लिए उसके घर गया। विवाद ज्यादा बढ़ने पर युवती ने युवक के गले पर चाकू से हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

आनन-फानन में घायल समीर को सीएचसी शाहबाद में भर्ती कराया गया। प्रेमी के खिलाफ पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। एएसपी दुर्गेश कुमार सिंह का कहना है कि प्रेमी द्वारा खुद अपने ऊपर चाकू से हमला करके घायल किया गया।

यह भी पढ़ें:-हरदोई: प्रेमिका के घर गिफ्ट लेने पहुंचे प्रेमी की गन्ने से हुई जमकर धुनाई, घायल का हुआ चिकित्सीय परीक्षण

संबंधित समाचार