बरेली: जिले के आठ अस्पतालों में होगी कोविड मॉक ड्रिल, तैयारियां पूरी
बरेली, अमृत विचार। जिले में कोविड का प्रकोप अभी थमा नहीं है। दो माह से लगातार कोरोना के नये मामलों में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है ऐसे में शासन भी गंभीर है। शनिवार और रविवार को जिले के आठ अस्पतालों में कोविड मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। जिसकी तैयारियां पूर्ण कर ली गई …
बरेली, अमृत विचार। जिले में कोविड का प्रकोप अभी थमा नहीं है। दो माह से लगातार कोरोना के नये मामलों में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है ऐसे में शासन भी गंभीर है। शनिवार और रविवार को जिले के आठ अस्पतालों में कोविड मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। जिसकी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
सीएमओ डॉ. बलवीर सिंह ने बताया कि बहेड़ी, मीरगंज, 300 बेड अस्पताल समेत आठ अस्पतालों में शासन के आदेश पर मॉक ड्रिल कराई जाएगी। पूर्व की भांति उच्चाधिकारी इस दौरान मौजूद रहेंगे। सुबह 10 बजे सभी अस्पतालों में दवाओं की उपलब्धता, ऑक्सीजन प्लांट का संचालन के साथ ही स्टाफ का मरीज भर्ती करने की टाइमिंग के साथ अन्य बिंदुओं को परखा जाएगा।
यह भी पढ़ें- बरेली: युवती को भगा ले गया दूसरे समुदाय का युवक, परिवार ने दर्ज कराई FIR
