मथुरा: यहां एसी बिल्डिंग में मिलेगा निशुल्क भोजन, मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण
अमृत विचार, मथुरा। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा मथुरा- वृंदावन मार्ग पर जयपुर मंदिर के सामने दो मंजिला अन्नपूर्णा भवन का निर्माण कराया है। परिषद के उपाध्यक्ष शैलजा कांत मिश्र ने बताया कि दो मंजिला अन्नपूर्णा भवन करीब 2300 स्क्वायर मीटर में बनाया गया है।. इसमें दो भोजनालय बनाए गए हैं. एक भूतल …
अमृत विचार, मथुरा। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा मथुरा- वृंदावन मार्ग पर जयपुर मंदिर के सामने दो मंजिला अन्नपूर्णा भवन का निर्माण कराया है। परिषद के उपाध्यक्ष शैलजा कांत मिश्र ने बताया कि दो मंजिला अन्नपूर्णा भवन करीब 2300 स्क्वायर मीटर में बनाया गया है।. इसमें दो भोजनालय बनाए गए हैं. एक भूतल (ग्राउंड फ्लोर) पर और एक प्रथम तल (फर्स्ट फ्लोर) पर है।
दोनों ही भोजनालय वातानुकूलित बनाए गए हैं. दोनों भोजनालय में एक बार में दो-दो सौ लोग भोजन कर सकते हैं। इस भोजनालय में करीब 5000 लोगों को प्रतिदिन निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जाएगा. इसके साथ-साथ शुद्ध पेयजल की भी व्यवस्था की गई है. अन्नपूर्णा भवन में लिफ्ट की सुविधा भी है। भोजन बनाने के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त रसोई घर का निर्माण किया गया है।
जिसमें स्टेनलेस स्टील की दो रोटी मेकिंग मशीन है जिनकी क्षमता 500 से 700 रोटी प्रति घंटा बनाने की है।. इसके अलावा, दो आटा गूंथने की मशीनें, दो लोई बनाने की मशीनें, एक आलू छीलने की मशीन, एक सब्जी काटने की मशीन, मसाला पीसने के लिए ग्राइंडर और खाना परोसने के लिए दो हजार बर्तनों के सेट उपलब्ध हैं। भोजनालय के कुक मनीष ठाकुर और सचदेव सिंह ने बताया कि लोगों के लिए भोजन में आलू पकौड़ी का झोल, पूरी, कचौड़ी, रायता, शाही पनीर की सब्जी, मालपुआ, गुलाब जामुन के अलावा खिचड़ी बनाई जाएगी। इसके साथ व्रती लोगों एवं साधु संतों के लिए कुट्टू के आटे की पकौड़ी, मींगी पाग, दही आलू बनाया जाएगा।
ये भी पढ़ें- मथुरा: सैकड़ों की संख्या में आ रहे श्रद्धालु, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर डाला डेरा
