बरेली: नशीली दवाओं की बिक्री पर गांधी मेडिकल स्टोर का थोक लाइसेंस निरस्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। करीब एक माह पूर्व मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में बरामद हुई नशीली दवाओं के मामले में ड्रग विभाग ने लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की है। नशीले कैप्सूल बेचने के मामले में आरोपी अभी जेल में ही बंद हैं। ड्रग विभाग इस तरह के अवैध कारोबार पर नजर रखे हुए है। …

बरेली, अमृत विचार। करीब एक माह पूर्व मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में बरामद हुई नशीली दवाओं के मामले में ड्रग विभाग ने लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की है। नशीले कैप्सूल बेचने के मामले में आरोपी अभी जेल में ही बंद हैं। ड्रग विभाग इस तरह के अवैध कारोबार पर नजर रखे हुए है।

ड्रग इंस्पेक्टर विवेक कुमार ने बताया कि पिछले महीने शीशगढ़ क्षेत्र में गांधी मेडिकल स्टोर से प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल का स्टाक बरामद किया था। करीब 18 हजार प्रतिबंधित नीले कैप्सूल बरामद हुए। उसकी कीमत बाजार में करीब 1.75 लाख रुपये बताई जा रही थी। मामले में व्यापारी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ था। इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया था।

वहीं, ड्रग इंस्पेक्टर का कहना है कि व्यापारी के मेडिकल लाइसेंस को निरस्त कर दिया गया है। आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है। आगे भी सूचना मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- बरेली: युवती को भगा ले गया दूसरे समुदाय का युवक, परिवार ने दर्ज कराई FIR

संबंधित समाचार