लखनऊ: सरेराह दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, पुलिस पेट्रोलिंग की पोल खोल
लखनऊ। गोमती नगर कोतवाली क्षेत्र के नेहरू एन्क्लेव मार्ग पर जनसत्ता चौराहे के समीप एक युवती का हाईटेक ड्रामा और बवाल का वीडियो जैसे ही वायरल हुआ, गोमतीनगर पुलिस के हाथ पांव फूल गए। वीडियो में युवती तीन चार लड़कों के साथ मिलकर एक युवक की पिटाई करते नजर आ रही है। देर तक चले …
लखनऊ। गोमती नगर कोतवाली क्षेत्र के नेहरू एन्क्लेव मार्ग पर जनसत्ता चौराहे के समीप एक युवती का हाईटेक ड्रामा और बवाल का वीडियो जैसे ही वायरल हुआ, गोमतीनगर पुलिस के हाथ पांव फूल गए। वीडियो में युवती तीन चार लड़कों के साथ मिलकर एक युवक की पिटाई करते नजर आ रही है।
देर तक चले लात-घूंसे ने शहर की कानून-व्यवस्था और पुलिस पेट्रोलिंग की पोल खोल कर रख दी। खुलेआम देर रात अराजकतत्वों का सड़क पर घूमना, बवाल करना पुलिस को सरेआम चुनौती देने जैसी घटना है। फिलहाल पुलिस ने दोनो पक्षों की ओर से लिखित शिकायत लेकर पांच लोगों पर शांति भंग में चालान किया गया है।
छेड़खानी को लेकर हुई मारपीट
मिली जानकारी के अनुसार दोनों पक्षों के बीच छेड़खानी को लेकर मारपीट हुई थी। गुरुवार रात दोनों पक्ष आइसक्रीम खाकर निकल रहे थे। इसी दौरान दोनों पक्षों में गाली-गलौज व मारपीट हुई थी। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। इसके बाद दोनों पक्षों को थाने लाया गया और विश्वास खण्ड निवासी राहुल भास्कर की तहरीर पर विशाल निषाद, ज्ञान सिंह, रमन यादव और शिवम पर शांति भंग के तहत कार्रवाई की गई। जबकि दूसरे पक्ष की ओर राहुल भास्कर का भी चालान किया गया।
यह भी पढ़ें:-हल्द्वानी: मुकदमा वापस नहीं लेने पर महिला से मारपीट
