CM पद से होगी हेमंत सोरेन की छुट्टी! जानिए…BJP ने किसकी ताजपोशी का किया दावा?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रांची। खनन लीज आवंटन मामले में चुनाव आयोग में सुनवाई पूरी हो चुकी है। कभी भी आयोग फैसला दे सकता है। यदि प्रतिकूल फैसला आता है तो झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री पद छोड़ना पड़ सकता है। ऐसे में प्रदेश की राजनीति में सरगर्मी बढ़ गई है। इस बीच बीजेपी ने दावा किया …

रांची। खनन लीज आवंटन मामले में चुनाव आयोग में सुनवाई पूरी हो चुकी है। कभी भी आयोग फैसला दे सकता है। यदि प्रतिकूल फैसला आता है तो झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री पद छोड़ना पड़ सकता है। ऐसे में प्रदेश की राजनीति में सरगर्मी बढ़ गई है।

इस बीच बीजेपी ने दावा किया है कि हेमंत सोरेन की जगह उनकी पत्नी कल्पना को प्रदेश की कमान मिल सकती है। वहीं शनिवार को सीएम ने सत्तारूढ़ दलों के विधायकों की बैठक बुलायी है। जिसमें महागठबंधन दल के विधायकों को एकजुट रखने की कोशिश की जाएगी।

वहीं, बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने दावा किया है कि झारखंड में भाभी की ताजपोशी कराई जाएगी। उन्होंने ट्वीट कर कहा, झारखंड में भाभी जी के ताजपोशी की तैयारी, परिवारवादी पार्टी का बेहतरीन नुस्खा गरीब के लिए।

इससे पहले बीजेपी सांसद ने बरहेट और दुमका विधानसभा में उपचुनाव होने का दावा किया था। उन्होंने कहा था, झारखंड मुक्ति मोर्चा औरो कांग्रेस दिल्ली- रांची क्यों दौड़ रहा है रे भाई। हम बोले बरहेट, दुमका विधानसभा में उपचुनाव होगा तो हमको कांके भेज रहे थे? अब तो विधानसभा अध्यक्ष को कनाडा जाने से रोक दिए? इस्तीफे विकल्प है, दैइए दीजिए।

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नेता सुप्रियो भट्टाचार्य का कहना है कि सीएम ने सुखाड़ को लेकर बैठक बुलाई है। हालांकि झामुमो की राज्यसभा सदस्य महुआ माजी ने कहा कि बैठक विधायकों को एकजुट रखने को लेकर हो रही है।

वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर का कहना है कि सभी विधायक एकजुट हैं। निलंबित तीनों विधायक भी हमारे खेमे में हैं। दूसरी ओर बीजेपी पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

हेमंत सरकार को अस्थिर करने के प्रयास में तीन मुकदमे रांची के विभिन्न थानों में दर्ज हैं। दो प्राथमिकी कांग्रेस के विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह और एक प्राथमिकी झामुमो के विधायक रामदास सोरेन ने दर्ज कराई है।

ये भी पढ़ें : सोमालिया में मुंबई जैसा आतंकी हमला, होटल में घुसकर की फायरिंग, 11 लोगों की मौत, कई घायल

संबंधित समाचार