Asia Cup 2022 : भारत-पाकिस्तान मैच से पहले दुबई स्टेडियम में बढ़ाई गई सुरक्षा, पुलिस करेगी नकली टिकटों की जांच
नई दिल्ली। एशिया कप 2022 श्रीलंका की मेजबानी में यूएई में 27 अगस्त से खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट का फाइनल 11 सितंबर को होगा। लेकिन सबकी नजर भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले पर रहने वाली है। भारत और पाकिस्तान टीम के बीच यह मैच 28 अगस्त को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में …
नई दिल्ली। एशिया कप 2022 श्रीलंका की मेजबानी में यूएई में 27 अगस्त से खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट का फाइनल 11 सितंबर को होगा। लेकिन सबकी नजर भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले पर रहने वाली है। भारत और पाकिस्तान टीम के बीच यह मैच 28 अगस्त को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा। अब फैंस के बीच मैच के टिकटों को लेकर भी जमकर मारामारी हो देखी जा रही है। इस वजह से दुबई पुलिस ने नकली टिकटों बेचने वाले लोगों की खोज करना शुरू कर दी है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत-पाकिस्तान मैच के कई नकली टिकट भी बाजार में आ गए हैं। ऐसे में दुबई पुलिस भी सतर्क है और नकली टिकटों की जांच के लिए नई स्मार्ट तकनीक का इस्तेमाल करने जा रही है। यह बात दुबई पुलिस के ऑपरेशन अफेयर्स के बयान से पता चली है।साथ ही बताया गया है कि दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।
ब्रिगेडियर ने स्टेडियम की सुरक्षा का जायजा लिया दुबई पुलिस के कार्यवाहक सहायक कमांडर ब्रिगेडियर राशिद खलीफा अल फलासी ने कड़ी सुरक्षा को लेकर दोबारा स्टेडियम का जायजा लिया है। साथ ही उन्होंने मैच कराने को लेकर हरी झंडी भी दे दी है। उन्होंने बताया कि सभी सुरक्षा व्यवस्थाएं बेहतरीन हैं। यहां स्मार्ट तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है. ऐसे में वेन्यू और मैच को लेकर कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था में बेहतरीन से बेहतरीन तकनीक इस्तेमाल की जा रही है।
ये भी पढ़ें : एआईएफएफ प्रतिबंध : खेल मंत्रालय ने कहा- भारतीय क्लबों को खेलने की अनुमति दें फीफा-एएफसी
