कानपुर : डीएम ने सात जमीनों के दस्तावेजों की मांगी फिर से रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। कृषि भूमि से गैर कृषि भूमि और फिर एक साल में ही गैर कृषि से कृषि भूमि घोषित किए जाने के मामले में प्रशासनिक जांच चल रही है। डीएम विशाख जी ने सात जमीनों से संबंधित कागजातों में फिर से रिपोर्ट मांगी है। सात जमीनों से जुड़े दस्तावेजों में कुछ कमी मिली थी। इसकी …

कानपुर। कृषि भूमि से गैर कृषि भूमि और फिर एक साल में ही गैर कृषि से कृषि भूमि घोषित किए जाने के मामले में प्रशासनिक जांच चल रही है। डीएम विशाख जी ने सात जमीनों से संबंधित कागजातों में फिर से रिपोर्ट मांगी है। सात जमीनों से जुड़े दस्तावेजों में कुछ कमी मिली थी। इसकी जांच कर दोबारा रिपोर्ट पेश करने को कहा गया है।

जांच टीम में एडीएम सिटी, एडीएम वित्त, एडीएम एलए और एडीएम आपूर्ति हैं। यह पूरी जांच रिपोर्ट 22 अगस्त को कमिश्नर डॉक्टर राजशेखर को सौंपी जाएगी। इसके बाद वह यह रिपोर्ट शासन को भेजेंगे।

बताया जा रहा है कि इस जांच की जद में कई आलाधिकारी आ सकते हैं। सूत्रों की माने तो एक आईएएस और करीब चार पीसीएस अफसरों पर रिपोर्ट के बाद गाज गिर सकती है।

पढ़ें-कानपुर : कारोबारी के घर डटी आयकर की टीम, खंगाल रही दस्तावेज

संबंधित समाचार