बाराबंकी : जयंती पर याद किए गए राजीव गांधी, दी गई श्रद्धांजलि

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बनीकोडर/ बाराबंकी, अमृत विचार। जिले के लोगों ने शनिवार को राजीव गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान गोष्ठी सभाओं और अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें उनके द्वारा देश के लिए किए गए कार्यों पर चर्चा की गई कहा गया कि वह ना केवल युग दृष्टा थे बल्कि उन्होंने कंप्यूटर …

बनीकोडर/ बाराबंकी, अमृत विचार। जिले के लोगों ने शनिवार को राजीव गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान गोष्ठी सभाओं और अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें उनके द्वारा देश के लिए किए गए कार्यों पर चर्चा की गई कहा गया कि वह ना केवल युग दृष्टा थे बल्कि उन्होंने कंप्यूटर क्रांति और पंचायती राज व्यवस्था को नई दिशा दी।

शनिवार को ब्लॉक बनीकोडर के गांव राजपुर में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 78 वी जयंती के अवसर पर जिला सचिव मनीष रावत ने राजीव जी के फोटो पर माल्यार्पण कर के पुष्प अर्पित किया। मनीष रावत ने कहा कि राजीव गांधी 40 वर्ष की उम्र में प्रधानमंत्री बनने वाले राजीव गांधी भारत के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री थे और संभवत दुनिया के उन युवा राजनेताओं में से एक हैं जिन्होंने सरकार का नेतृत्व किया है। राजीव गांधी स्वभाव से गंभीर लेकर आधुनिक सोच एवं निर्णय लेने की अदभुत क्षमता वाले व्यक्ति थे। वे देश को दुनिया की उच्च तकनीकों से पूर्ण करना चाहते थे।

राजीव गांधी ने 18 वर्ष में युवाओं को मताधिकार का प्रयोग, कम्पयूटर कांति, जवाहर नवोदय विधालयो की स्थापना, पंचायती राज की स्थापना, इंदिरा आवास योजना व दूर संचार क्रांति जैसे कार्य किए।भारत की एकता को बनाए रखने के उद्देश्य के अलावा उनके अन्य प्रमुख उद्देश्यों में से एक है 21वीं सदी के भारत का निर्माण।इस मौके पर जिला सचिव मनीष रावत, अनूप यादव, सूरज यादव,दिलीप कुमार,शिवम कुमार ,दिनेश वर्मा, विजय कुमार, पंकज गोस्वामी ,इमरान इदरीसी आदि लोगों मौजूद रहे ।

यह भी पढ़ें –अमेरिकी वित्त विभाग का शीर्ष अधिकारी यूक्रेन पर तनाव के बीच करेगा भारत यात्रा

संबंधित समाचार