मुरादाबाद : ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी में दो सगे भाई गिरफ्तार, दर्ज हैं कई मुकदमे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। पुलिस ने मझोला थाना क्षेत्र में छह अगस्त की रात हुई ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी का खुलासा किया है। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि पुलिस ने ओमवीर की तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया था। शनिवार को घटना …

मुरादाबाद,अमृत विचार। पुलिस ने मझोला थाना क्षेत्र में छह अगस्त की रात हुई ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी का खुलासा किया है। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि पुलिस ने ओमवीर की तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया था।

शनिवार को घटना का खुलासा करते हुए एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया और सीओ सिविल लाइन आशुतोष तिवारी ने बताया कि मामले में पुलिस ने रामपुर जनपद के शाहाबाद थाना क्षेत्र के गांव अनवा निवासी विवेक शर्मा और उसके भाई प्रशांत शर्मा को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से ओमवीर सिंह का स्वराज 744 ट्रैक्टर-ट्राली भी बरामद कर ली गई है। इस घटना को विवेक शर्मा और प्रशांत शर्मा ने अपने तीसरे भाई रंजीत शर्मा के साथ मिलकर अंजाम दिया था। रंजीत शर्मा फिलहाल फरार है।

उन्होंने बताया कि पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है। पकड़े गए विवेक शर्मा और रंजीत शर्मा के खिलाफ पहले भी संभल जनपद के हयातनगर नगर, रामपुर के शाहाबाद, मुरादाबाद के मूंढापांडे और मझोला थाने में कई मुकदमे दर्ज हैं।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : पीआरडी के जवान ने ई-रिक्शा चालक को पीटा, वीडियो वायरल

संबंधित समाचार