सुल्तानपुर: लूट के लिए एटीएम को चोरों ने किया क्षतिग्रस्त, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुल्तानपुर। कोतवाली देहात थाने के कामतागंज बाजार के चौराहे पर स्थित एक एटीएम को शुक्रवार की रात लूटने में असफल चोरों ने उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। एटीएम संचालक की सूचना पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की है। लखनऊ-वाराणसी हाईवे के किनारे स्थित कामतागंज बाजार के मुख्य चौराहे के पास इंडिया वन कंपनी का एटीएम …

सुल्तानपुर। कोतवाली देहात थाने के कामतागंज बाजार के चौराहे पर स्थित एक एटीएम को शुक्रवार की रात लूटने में असफल चोरों ने उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। एटीएम संचालक की सूचना पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की है।

लखनऊ-वाराणसी हाईवे के किनारे स्थित कामतागंज बाजार के मुख्य चौराहे के पास इंडिया वन कंपनी का एटीएम लगा हुआ है। शुक्रवार की रात एटीएम फ्रेंचाइजी विनय सिंह निवासी भदैंया थाना लंभुआ शटर बंद कर घर चले गए थे। शनिवार को सुबह जब वह एटीएम का शटर खोलकर अंदर गए तो देखा कि एटीएम क्षतिग्रस्त अवस्था में पड़ा था।

उसमें लगा सीसीटीवी कैमरा भी टूटा हुआ था। इसकी सूचना 112 पुलिस एवं कम्पनी के उच्च अधिकारियों को दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू किया है। एटीएम संचालक विनय सिंह के मुताबिक एटीएम खोलने के प्रयास मे असफल चोरों ने एटीएम को जमीन से खोदकर ले जाने का प्रयास किया।

लेकिन वह असफल रहे। देहात कोतवाली के एसओ शिवाकांत तिवारी ने बताया कि घटना की एटीएम से छेड़छाड़ हुई है, लेकिन चोर नगदी ले जाने में असफल रहे हैं। चोरों की तलाश की जा रही है।

पढ़ें-रायबरेली: सपा नेता के बेटे की गुंडई, सरेराह डंडों से पीट-पीट कर युवक को किया लहूलुहान

संबंधित समाचार