बस्ती में दर्दनाक सड़क हादसा: कंटेनर की टक्कर से दो युवकों की मौत
बस्ती। यूपी में बस्ती जिले के छावनी क्षेत्र में पन्चर टायर बदलते समय कन्टेनर की टक्कर से दो व्यक्तियों की मौके पर मौत हो गयी है। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि गोरखपुर-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर नाल्हीपुर के समीप पिकअप वाहन का पन्चर टायर बदलते समय रविन्द्र और अफजल को अनियंत्रित कन्टेनर ने टक्कर …
बस्ती। यूपी में बस्ती जिले के छावनी क्षेत्र में पन्चर टायर बदलते समय कन्टेनर की टक्कर से दो व्यक्तियों की मौके पर मौत हो गयी है। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि गोरखपुर-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर नाल्हीपुर के समीप पिकअप वाहन का पन्चर टायर बदलते समय रविन्द्र और अफजल को अनियंत्रित कन्टेनर ने टक्कर मार दिया।
जिससे मौके पर ही दोनो की मौत हो गयी। मृतक पीलीभीत जिले के निवासी हैं। हादसे के कुछ ही क्षण पहले इनका साथी आसिफ बैर कुछ ही दूरी पर शौच करने के लिए चला गया था और वह बच गया।
यह भी पढ़ें:-राजस्थान के अलवर में भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, एक घायल
