अयोध्या: करंट की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। हैदरगंज थाना क्षेत्र के हरि का पुरवा रंडौली-पश्चिम पाली गांव में करंट लगने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हरि का पुरवा रंडौली-पश्चिम पाली गांव के रहने वाले संतराम निषाद व सालिक राम ने जंगली जानवरों …

अयोध्या। हैदरगंज थाना क्षेत्र के हरि का पुरवा रंडौली-पश्चिम पाली गांव में करंट लगने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हरि का पुरवा रंडौली-पश्चिम पाली गांव के रहने वाले संतराम निषाद व सालिक राम ने जंगली जानवरों के कारण खेत में करंट फैलाया हुआ था कि उसी गांव के रहने वाले अछैबर पुत्र मनीराम उसे अंधेरे के कारण देख नहीं पाए और करंट लगने से अचेत हो गए।

मामले की सूचना पर परिजनों में चीख पुकार मच गई, परिजनों ने आनन फानन में उन्हें जिला चिकित्सालय भेजा, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी अशोक कुमार यादव ने बताया कि मामले की पूरी जानकारी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पढ़ें-कानपुर: हाईटेंशन तार टूटकर गिरा, करंट की चपेट में आकर युवक की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

संबंधित समाचार