फर्रुखाबाद में अंतरराज्यीय ट्रैक्टर चोर गिरोह का पुलिस ने किया भंडाफोड़, छह गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के राजेपुर क्षेत्र में पुलिस ने शनिवार को अंतरराज्यीय ट्रैक्टर चोरों के एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुये छह चोरों को छह ट्रैक्टरों के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने आज सुबह ग्राम दहलियासे आगे …

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के राजेपुर क्षेत्र में पुलिस ने शनिवार को अंतरराज्यीय ट्रैक्टर चोरों के एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुये छह चोरों को छह ट्रैक्टरों के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने आज सुबह ग्राम दहलियासे आगे बंद पड़े ईट भट्टे के निकट छापामारी की और छह चोरों को धर दबोचा । इस दौरान गिरोह के तीन सदस्य पुलिस को चकमा देकर भाग निकले। पुलिस ने मौके से आधा दर्जन चोरी के ट्रैक्टर और तीन ट्राली बरामद की।

यह भी पढ़ें:-बस में महिलाओं को घूरा या सीटी बजाई तो हो जाएंगे गिरफ्तार, जानें कानून में नया बदलाव

संबंधित समाचार